Horoscope 09 October 2021:पांच राशियों पर रहेगी शनि कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramLive Desk : आज के Horoscope (राशिफल) में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

Horoscope
Horoscope

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Horoscope
Horoscope

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप किसी सामाजिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज आपको आपके द्वारा किए गए कार्यों के लिए भी विशेष सम्मान प्राप्त होगा। समाज में शुभ व्यय से आज आपकी कीर्ति बढ़ेगी और लोग आपकी तारीफ करते नजर आएंगे, जिसे देखकर आप प्रसन्न हो उठेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी शत्रु के कारण थोड़ा परेशान नजर आएंगे, लेकिन वह भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आज आप यदि संतान को विदेश में शिक्षा दिलाना चाहते हैं,  तो उसमें आज आप दाखिला दिला सकते हैं। आज सायंकाल के समय आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन आदि की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आज आप अपने व्यवसाय की नई योजनाओं की ओर ध्यान लगाएंगे। जिसमे आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज  परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशे  कर सकते हैं, जिन्हे आप   पूरी करते नजर आएंगे।

Horoscope
Horoscope

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके दिमाग में कुछ नए-नए आइडिया आएंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि उन्हें आज आप अपने व्यापार में तुरंत आगे बढ़ाएं, नहीं तो अगर आपने अपने मन की बात किसी को बताई, तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। जो लोग आपको अत्यधिक प्रिय हैं, वह आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आज सायंकाल का समय आप अपने आराम के लिए भी थोड़ा समय निकालेंगे।



Horoscope
Horoscope

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे, आपको उसके बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आज आप थोड़ा जोखिम उठाएंगे, तो वह भी आपको भरपूर लाभ देगा। संतान की शिक्षा से संबंधित आज आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विभाग के प्रस्ताव आएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए एनर्जी भरा रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज मनोरंजन के कार्यों से ध्यान हटाकर पढ़ाई पर लगाना होगा, तभी वह किसी कोर्स में दाखिला ले पाएंगे। आज आपको अक्समात किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि ऐसा हो, तो सावधानी से जाएं, क्योंकि उसमें आपकी किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। कार्य क्षेत्र में आज आपके कुछ  वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो सतर्क रहें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सोच विचार कर चलने का होगा। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपको अपने पिताजी से सलाह लेनी पड़ सकती है। आज  आपको अपने किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। रात्रि का समय आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आज आपको अपने घर परिवार के यदि किसी भी सदस्य के लिए किसी निर्णय को लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले।

 


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगा। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज आपको सोच विचार करना होगा। आज आप अपने पिताजी से सलाह लेकर कार्य करेंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आज आपके आस पड़ोस के लोग आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं, लेकिन आपको उसमें उलझने से बचना होगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे,उसे पूरे उत्साह व लगन के साथ करेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी व उनको पदोन्नति या वेतन वृद्धि दोनों में से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आज छोटे व्यापारियों को लाभ कम होगा, लेकिन वह अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता से चलने के लिए होगा कि आज आपको किसी अपने के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आज आप अपने कामों को छोड़कर दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि लोग उसे आपका स्वार्थ ना समझे। बिजनेस कर रहे लोग यदि आज थोड़ा बहुत जोखिम उठाएंगे, तो वह उनके लिए लाभदायक रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई नया अवसर प्राप्त हो सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को करने का सोचा है, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा, लेकिन आपको अपने व्यवसाय मे किसी को भी पार्टनर बनाने से पहले उसके बारे में भली-भांति जानना होगा। आज आप अपने घरेलू कामों को निपटाने के लिए समय निकाल सकते हैं। आज कई काम एक साथ हाथ में आने से आपकी व्याकग्रता बढ सकती है, लेकिन उसमें आपको किसी भी गलत निर्णय पर नहीं पहुंचना है। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है, इसलिए यदि आज कोई दिक्कत परेशानी हो, तो आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और आज आपको मौसमी बीमारियां भी अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें और खानपान मे लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। यदि आज वह किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह उनके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। विद्यार्थियों के आज उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा। आज यदि आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का जोखिम उठाएंगे, तो वह आपके लिए हितकर रहेगा, इसलिए आज आप दिल खोलकर जोखिम उठा सकते हैं। यदि आज आप किसी परेशान व्यक्ति की मदद कर सके, तो यह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप अपनी बुद्धि के प्रयोग से ही सब कुछ पा सकते हैं, इसलिए आपको किसी के बहकावे में आकर कोई भी निर्णय नहीं लेना है। यदि आज किसी से कोई बहसबाजी भी हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी आप तनाव को कम कर सकते हो।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...