spot_img
Saturday, December 9, 2023
16.1 C
Ranchi
20 C
Patna
19 C
Lucknow
spot_img
December 9, 2023
spot_img

Related articles

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Horoscope 05 October 2021: 4 राशिवालों की बढ़ेगी आमदनी, कार्यक्षेत्र में होगी तरक्की

spot_img
spot_img
spot_img

Published On :

spot_img

kohramLive Desk : आज के Horoscope (राशिफल) में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए हर मामलों में उत्तम रहने वाला है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियों के लिए किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह का प्रसंग प्रबल होगा और उनका रिश्ता भी फाइनल होगा। प्रेमजीवन जी रहे लोगों के जीवन में सायंकाल के समय कोई तनाव पनप सकता सकता है, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को कुछ अधिकार सौंपे जा सकते हैं, जिससे उनके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने घर परिवार में किसी भी व्यक्ति से बहसबाजी में नहीं पडना है, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। आज आपको अपने परिवार के बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आपको अपनी आर्थिक स्थिति के संकट से जूझना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। सायंकाल के समय आप किसी आवश्यक सामान की खरीददारी के लिए जा सकते हैं, जिसमें आपको जीवनसाथी के सहयोग की आवश्यकता होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज व्यापार कर रहे लोगों को अपने पार्टनर से सतर्क रहना होगा, क्योंकि वह आज कोई चालबाजी चल सकते हैं। यदि आज आपका अपनी माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो, तो आपको उसमें पडने से बचना होगा। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे, जिसमें आपको कोई पूर्ण जानकारी भी अवश्य प्राप्त होगी। रोजगार की दिशा में कार्यरत हैं, उनको आज रोजगार के कुछ उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जो उनकी आर्थिक स्थिति में चार चांद लगाएंगे।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज यदि आपने पहले कभी किसी को कोई उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको कुछ कठिन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव व भ्रम के कारण आज आप परेशान रहेंगे और कुछ बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त का यदि सोचा है, तो उसका सौदा भी आज लगभग तय होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए शांति पूर्वक कार्य करने के लिए रहेगा। आज यदि आप नौकरी में कार्यरत हैं या व्यवसाय में किसी भी व्यक्ति से लड़ाई झगड़े या बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा और अपने आपमें संतोष को बनाए रखना होगा कभी बार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं होती है। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो वह भी आज किसी अधिकारी की मदद से पूरा होगा, जिससे आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। यदि टीम वर्क के जरिए कार्य करेंगे, तो आज आप उसका हल निकालने में सफल रहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा, जिससे आपके मन में सकारात्मक ऊर्जा विराजमान रहेगी और आप किसी भी गलत चीज को नहीं देखेंगे, लेकिन आज आपको अपने किसी रिश्तेदार से संबंधों को ध्यान देना होगा, क्योंकि वह आपसे चालबाजी कर सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी महिला सहकर्मी के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज यदि आपको कुछ तनाव चल रहा है, तो उसमें शांति मिलेगी। ऑफिस में आज कोई नया परिवर्तन हो सकता है, जो आपको आश्चर्य में डाल सकता है।

 


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ महापुरुषों से मेल मिलाप के संकेत दे रहा है। आज आपको संतान के द्वारा किए गए कार्यों की और से भी सम्मान प्राप्त हो सकता है। व्यवहारिक सोच में आपसे आपकी समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए कार्यों में वैज्ञानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता से विचार ले, नहीं तो भविष्य में यह आपका कोई काम बिगाड़ सकता है। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करते नजर आएंगे। आज किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए उतम प्रस्ताव आ सकते हैं,जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगी।

Horoscope
Horoscope

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आज आपको व आपके पिताजी को किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप उसमें अपने जरूरी कागजात स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो आपको कोई खतरा होने का भय बना हुआ है। यदि व्यापार में पिछले कुछ समय से कुछ समस्या चली आ रहे हैं, तो आज आप उनका समाधान खोजने में सफल रहेंगे। ननिहाल पक्ष से भी यदि किसी व्यक्ति से संबंध में कोई दरार चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी।

Horoscope
Horoscope

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आपके ऊपर कोई पुराना कर्जा या देनदारी है, तो आज आप उसे उतारने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में एकाग्र हो कर लगना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर पाएंगे। आज किसी बात पर आपकी संतान आपसे नाराज हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें व आज आप अपने किसी कार्य को पूरा करने के लिए अपने भाई से मदद ले सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहेगा। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपको अपने माता के पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। आज यदि ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांगे, तो कदापि ना दे, नहीं तो यह आपके संबंधों को खराब कर सकता है। आज आपका कोई मित्र आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है, जिससे मिलने की आप लम्बे समय से प्रतिक्षा कर रहे थे।

Horoscope
Horoscope

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके व्यापार में कुछ बेहतर परिस्थितियों का निर्माण करेगा। आपका व्यापार जो पिछले कुछ समय से मंदा चल रहा है, तो उसमें आपके प्रतिद्वंदी भी आपको परेशान करने की कोशिश करेगे, लेकिन आज आप अपनी उनका हल खोज निकाल लेंगे। परिवार के किसी सदस्य की ओर से आज आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को आज कुछ नये अवसर मिलेंगे। आज आप उनके कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे उनकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Horoscope
Horoscope

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपको अपने किए गए निवेश पर ध्यान देना होगा। आज आपको अपने खर्चों की अधिकता को कम करके अपने बचत की ओर ध्यान देना होगा, तभी आप अपने भविष्य को सिक्योर रख पाएंगे, इसलिए आज आप अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूती दे। आज आपका कहीं लंबे समय से यदि कोई धन फंसा हुआ था, तो वह भी आज आपको  मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

 

- Advertisement -
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Recent articles

spot_img

Don't Miss

spot_img
spot_img
spot_img