spot_img
spot_img
spot_img

 इधर बारिश से आफत, उधर नदी उगलने लगी चांदी के सिक्के!

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Madhya Pradesh : यदि नदी के चांदी उगलने की बात सामने आने लगे, तो हैरत होना स्‍वाभाविक है। यह तो कई दिनों से पता चल रहा है कि मध्य प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जिलों में आफत के हालात हैं।जानकारी के मुताबिक, अशोक नगर के पंचावली गांव में भारी बारिश के कारण सिंध नदी उफान पर थी।रविवार की सुबह सुबह जब नदी का पानी कम हुआ, तो यहां से ग्रामीणों को चांदी के सिक्के मिले।उन्‍हें लगा कि ये सिक्‍के नदी ने उगले हैं। महत्‍वपूर्ण बात यह है कि ये सिक्के खास नजर आ रहे थे, जिन पर अंग्रेजी हुकूमत के दौरान की छाप लगी हुई थी।

… चांदी के सिक्‍कों की तलाश में जुट गए ग्रामीण

पहले एक दो सिक्के मिले, लेकिन जब ग्रामीणों ने और खोजबीन की तो यहां से सात-आठ इसी तरह के सिक्के और मिल गए। इसके बाद तो मानो ग्रामीणों को ऐसा लगाकि नदी में कहीं से खजाना बहकर आ गया है। ये खबर तेजी से गांव में फैली, तो बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए और सिक्कों की तलाश में जुट गए।

एसडीपीओ ने कहा, सोशल मीडिया से मिली है जानकारी

इस मामले में जब कोलारस एसडीपीओ से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया से इस बात की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच के लिए थाना प्रभारी को मौके पर भेजा गया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये सिक्के आखिर आए कहां से। फिर भी इन सिक्कों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

लोग कर रहे तरह-तरह की बातें

कुछ लोगों का मानना ये है कि हो सकता है कि किसी घर में छुपाकर रखे गए ये सिक्के बाढ़ के पानी में यहां बहकर आ गए हों।कुछ लोगों का ये भी कहना है कि धार्मिक आस्था के चलते लोग नदी में सिक्कों का दान करते हैं। लोगों का कहना है कि हो सकता है कि बाढ़ का पानी कम होने पर वही सिक्के नदी किनारे बहकर पहुंच गए, जो ग्रामीणों के हाथ लग गए हैं।

Read more:राज जानी तो नई नवेली दुल्हन गई रूठ, HIV पति ने कर डाला…(वीडियो)

Read more:6 अगस्‍त से खुलेगा स्‍कूल, जानिये क्‍या है गाइडलाइन

Read more:मां कर रही थी धनरोपनी, बेटा-बेटी के साथ हो गया ये…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,