केदारनाथ से आ रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, कई की मौ’त…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : रविवार की सुबह, जब केदारनाथ की घाटियां भक्तों के जयकारों से गूंज रही थीं, उसी समय एक चीखती हुई खबर आसमान से टूटकर धरती पर आ गिरी। गौरीकुंड की निर्जन पहाड़ियों के ऊपर एक हेलीकॉप्टर जो केदारनाथ से गुप्तकाशी की ओर श्रद्धालुओं को लेकर निकला था, मौन हो गया। सुबह के करीब 5:30 बजे, आर्यन कंपनी का यह हेलीकॉप्टर मानो प्रकृति की किसी अनकही व्यथा में घिरकर गहरी खाई में समा गया।

सात जीवन, एक क्षण में भस्म हो गए…

इनमें एक 23 महीने का मासूम भी था, जो शायद पहली बार अपनी मां की गोद से धरती का इतना ऊंचाई  से दर्शन कर रहा था। जयसवाल परिवार, राजकुमार, श्रद्धा और नन्हा काशी, महाराष्ट्र से बाबा केदार के दरबार तक की आस्था की यात्रा पर निकले थे। लेकिन किसे पता था, यह यात्रा आखिरी यात्रा हो जायेगी। स्थानीय लोग बताते हैं कि गौरी माई खर्क के ऊपर जंगलों में जब वो आग का धुआँ उठता देखा, तो घाटियों में खामोशी गूंजने लगी। सूचना मिलते ही NDRF और SDRF की टीमें मौके पर रवाना हुईं। लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था—जिंदगियाँ, सपने, यात्राएँ। मृतकों में बीकेटीसी के कर्मचारी विक्रम सिंह रावत, स्थानीय युवक विनोद नेगी और कप्तान राजीव भी शामिल हैं। शव इतने बुरी तरह से झुलस गये हैं कि पहचान मुश्किल हो रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा “बाबा केदार से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें।” गौरतलब है कि यह हादसा ऐसे समय में हुआ जब कुछ दिन पहले ही एक अन्य हेलिकॉप्टर ने तकनीकी खराबी के चलते हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग की थी।

 

 

spot_img

Related articles:

अरगोड़ा में गलत काम करते धराये ये दोनों… देखें

Ranchi : रांची पुलिस ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र के...

प्यार के नाम पर रची खौफनाक पटकथा, क्या बोले SP… देखें वीडियो

Ranchi(Bhavna Thakur) : राजधानी रांची के रिंग रोड में...

JAC बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, फटाफट ऐसे करें चेक…

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट परीक्षा...

झारखंड में स्थगित हुई ये बड़ी परीक्षा… जानें

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी...

7 साल के मासूम के का’तिल का एन’काउंटर, दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या से दहला इलाका

7 साल के मासूम के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मल्लावां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को ढेर कर दिया गया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। S