Ranchi : आंखों की रोशनी बचाने और जरूरतमंदों को नई उम्मीद देने के लिये पंजाबी भवन (लाला लाजपत राय पथ, निकट ओवरब्रिज) में 5 अक्टूबर यानी रविवार को एक निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जायेगा। दिन के 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक सेवायें दी जायेगी। शिविर में चश्मा जांच बिल्कुल निशुल्क होगा। मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन (लेंस प्रत्यारोपण विधि) किया जायेगा। इच्छुक लोग फोन नंबर 80840-82609 / 76339-69895 में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह सेवा भगवान महावीर आई हॉस्पिटल (भगवान महावीर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, रांची की इकाई) के सौजन्य से आयोजित हो रही है।






