सिवान : अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी पर उस वक्त हमला कर दिया जब वे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। व्यवसायी के बैग में थे पांच लाख के गहने और 35 हजार कैश। अपराधियों ने छुरा मारकर व्यवसायी को घायल कर दिया और बैग लेकर रफूचक्कर हो गए। घटना के बाद घायल व्यवसायी को आसपास के लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां स्थिति बिगड़ता देख डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। यह घटना सिवान के वैशाखी गांव की है।
इसे भी पढ़ें :गिरिडीह में चाल धंसने से दो मजदूरों की मौत, कई घायल
इसे भी पढ़ें : चाचा-चाची ने नहीं दी बाइक और मोबाइल तो कर दी दोनों की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा









