उत्तर प्रदेश : 2 फीट का एक युवक महिला थाना पहुंचा और करने लगा ड्रामा। वहां मौजूद सिपाही से बोला- मैडम हम कब तक कुंवारा बैठेंगे, मेरी शादी करवा दो। सिपाही से मिन्नतें करने लगा कि रमजान से पहले उसकी शादी करवा दी जाये। मामला उत्तर प्रदेश के शामली जिले का है।
कैराना कस्बा में रहने वाले 26 साल के मो. अजीम अपनी शादी को लेकर काफी परेशान हैं। कहते हैं कि उनकी हाइट सिर्फ 2 फीट है। इस वजह से उनकी शादी नहीं हो रही है। इसको लेकर वे राज्य के सीएम और जिले के डीएम तक को पत्र लिखा है। उनसे भी गुहार लगाई कि शादी करवा दें। पर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
अजीम ने कहा कि रिश्ते तो कई आये पर हाइट कम होने की वजह से सब टूटते चले गये। वह बेहद गरीब परिवार से है, लेकिन परिवार का भरण-पोषण कर सकता है। लड़की कैसी भी हो चलेगी लेकिन पढ़ी-लिखी जरूर होनी चाहिए। युवक की बात सुन पुलिसकर्मी दंग थे। फिर उसकी परेशानी को देखकर उसकी शादी कराने का आश्वासन दिया। पुलिस वालों ने बताया कि जैसे ही कोई लड़की मिलेगी उसकी शादी करा दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें :शर्मनाक : कलयुगी पिता ने बेटी को ही बनाया हवस का शिकार
इसे भी पढ़ें :कॉफी फेशियल से पाएं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो, जानें क्या है सही तरीका…











