kohramlive desk : कोरोना ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक जरनैल सिंह (48) की जान शुक्रवार को ले ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उनके के निधन पर शोक जताया है।
Deeply saddened by the untimely demise of former Delhi MLA Sh Jarnail Singh ji. May God bless his soul. He will always be fondly remembered for his contributions to society.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 14, 2021
Read More : युवती को मिलने बुलाया और फिर दोस्तों के साथ मिलकर लूट ली अस्मत
2015 में दिल्ली में जीता था विधानसभा चुनाव
जानकारी के अनुसार, जरनैल सिंह ने 2014 में पहली बार आम आदमी पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने राजौरी गार्डन सीट से शानदार जीत हासिल की थी। इसके बाद पार्टी में उनका कद बढ़ता चला गया। पार्टी ने उन्हें पहले प्रवक्ता बनाया। बाद में उन्हें पंजाब में पार्टी की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी दी गई।
Read More : कई नये राज खोल गए थानेदार रूपा की मां, पापा और चाचा, देखें, सुनें और समझें…
हिंदू देवी-देवताओं पर फेसबुक के चलते ‘आप‘ ने कर दिया था सस्पेंड
जरनैल सिंह को पार्टी ने पिछले साल हिंदू देवी-देवताओं को लेकर फेसबुक पर टिप्पणी करने के मामले में पार्टी से सस्पेंड कर दिया था। हालांकि, मामला तूल पकड़ने पर जरनैल सिंह ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी थी। इसके बाद उन्होंने कहा था कि वो पोस्ट उन्होंने नहीं बल्कि उनके बेटे ने उनका फोन यूज करने के दौरान की थी।
Read More : जेल में गैंगवार, बाहुबली मुख्तार के करीबी समेत दो को भूना
अमरिंदर सिंह और बादल के खिलाफ लड़ा था चुनाव
पंजाब में 2017 के विधानसभा चुनाव में जरनैल सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके और प्रकाश सिंह बादल और मौजूदा मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि, जरनैल सिंह यह चुनाव हार गए थे। चुनाव लड़ने के लिए जरनैल सिंह ने दिल्ली विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। चुनाव हारने के बाद उनको दिल्ली में पंजाबी अकादमी का उपाध्यक्ष बनाया गया था।






