spot_img

वित्त मंत्री के पास पैसे नहीं, चुनाव नहीं लड़ेगी, क्या बोल गई… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : लोकसभा चुनाव लड़ने से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मना कर दिया है। उन्होंने इसके पीछे की वजह बताते हुये कहा कि उनके पास लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए ‘उस तरह का जरूरी फंड’ नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें आंध्र प्रदेश या तमिलनाडु से चुनाव लड़ने का विकल्प दिया था। यह खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। PMO के हवाले से मीडिया में आई खबरें के मुताबिक, वित्त मंत्री के पास उनके अपने नाम में कोई कार नहीं है। उनके पास एक बजाज चेतक ब्रैंड का एक पुराना स्कूटर है, जिसकी कीमत तब करीब 28,260 रुपये आंकी गई थी। देनदारी के रूप में उनके उपर 19 साल तक का एक लोन, एक साल का ओवरड्राफ्ट और 10 साल का मॉर्टगेज लोन है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक कार्यक्रम में निर्मला सीतारमण ने कहा, “एक हफ्ते या दस दिन तक सोचने के बाद मैंने जवाब दिया…  मेरे पास चुनाव लड़ने के लिए उस तरह का पैसा नहीं हैं, चाहे वो आंध्र प्रदेश हो या तमिलनाडु जीतनेलायक अलग-अलग मानदंडों का भी प्रश्न है… मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा करने में सक्षम हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मेरी दलील स्वीकार कर ली… इसलिए मैं चुनाव नहीं लड़ रही हूं.” जब उनसे पूछा गया कि देश की वित्त मंत्री के पास चुनाव लड़ने के लिए पर्याप्त फंड क्यों नहीं है? तो उन्होंने कहा कि भारत की संचित निधि उनकी निजी निधि नहीं है. उन्होंने कहा, “मेरा वेतन, मेरी कमाई और मेरी बचत मेरी है, भारत की संचित निधि नहीं।” सीतारमण कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि वह अन्य उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी। उन्होंने कहा, “मैं कई मीडिया कार्यक्रमों में भाग लूंगी और उम्मीदवारों के साथ जाऊंगी – जैसे कल मैं राजीव चंद्रशेखर के प्रचार के लिए जाऊंगी।मैं प्रचार अभियान में रहूंगी।”

वित्त मंत्री के पास इतनी संपत्ति

देश के खजाने का हिसाब-किताब रखने वाली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पास बाकी कैबिनेट मंत्रियों के मुकाबले काफी कम सं​पत्ति है। 2023 में उन्होंने जब अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था तो पता चला कि मोदी कैबिनेट में वह सबसे कम संपत्ति वाली मंत्रियों में से एक हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, 31.03.2023 तक निर्मला सीतारमण के पास जो संपत्तियां हैं वो इस प्रकार हैं-

  • आवासीय भवन-1,70,51,400 रुपये (पति के साथ संयुक्त प्रॉपर्टी)
  • गैर-कृषि भूमि- 7,08,800/ रुपये
  • ज्वैलरी- 18,46,987 रुपये
  • बैंक में जमा – 35,52,666 रुपये
  • PPF 1,59,763 रुपये
  • म्यूचल फंड- 5,80,424 रुपये
  • दिया गया ऋण -2,70,000 रुपये
  • बजाज चेतक स्कूटर की कीमत- 28,260 रुपये
  • अन्य प्राप्त आय – रु. 5,08,536 रुपये

इसे भी पढ़ें :पंजाब में AAP को लगा बड़ा झटका…

इसे भी पढ़ें :बिहार में BJP के स्टार प्रचारकों में झारखंड से चुने गये यह नेता…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

30 साल पूरे होने से पहले अपनायें चाणक्य की ये 7 बातें, होंगे कामयाब…

Kohramlive : भारतीय इतिहास के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और...

PIB Fact Check : 1 जुलाई से पुराने नोट बंद होंगे? जानिये वायरल दावे का पूरा सच

Kohramlive : सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर इन दिनों...

हजारीबाग में मौ’त बनकर दौड़ी कार, कइयों को रौंद डाला…

Hazaribagh : हजारीबाग में देर रात तेज रफ्तार कार...

बढ़ रही रफ्तार, झारखंड में अगले 5 दिन अलर्ट… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब रफ्तार पकड़...

बैंक ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, SBI ने निकाली बंपर भर्ती…

Kohramlive : अगर आपका सपना देश के सबसे बड़े सरकारी...