Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के कठंबा और बिगहा गांव में आपदा मित्र सेवा फाउंडेशन के युवाओं ने विलुप्तप्राय बिरहोर जनजाति के बच्चों के साथ रंग, उमंग और अपनापन की होली खेली। संस्था की ओर से करीब 130 बिरहोर बच्चों के बीच पिचकारी, रंग, अबीर, मिठाई, बिस्कुट और चिप्स बांटे गये। आपदा मित्र सेवा फाउंडेशन गुजरे पांच वर्षों से लगातार हर त्योहार और विशेष अवसर पर बिरहोर परिवारों के बीच पहुंचकर सहयोग और स्नेह का हाथ बढ़ा रही है। यह पहल अब मानवीय संवेदना का स्थायी अभियान बन चुकी है। संस्था के अध्यक्ष बिनोद स्वर्णकार ने कहा कि बिरहोर परिवारों के बीच बड़े लोग भले कम पहुंचते हों, लेकिन हमारे लिये उनका हर बच्चा खास है। हमारा प्रयास है कि कोई भी बच्चा होली या दीवाली की खुशियों से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सेवा और सहयोग का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर अध्यक्ष बिनोद स्वर्णकार, सचिव शशि शेखर, हेमंत साहु, दिलीप राणा, मनीष साहु, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, पवन सिंह सहित कई युवा मौजूद रहे।सामग्री बांटने में जीतू यादव, मुकेश मधेशिया और बीरेंद्र जी का भी सराहनीय योगदान रहा।








