spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

WhatsApp पर कॉल करके खाली कर रहे यूजर्स की जेब

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : जालसाज अलग-अलग तरीके से यूज़र्स की जेब खाली करने का तिगड़म लगा रहे हैं। WhatsApp पर इन दिनों सबसे आम घोटालों में से एक अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल प्राप्त करना है। ये कॉल, ऑडियो और वीडियो दोनों तरह से की जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जो मामले सामने आए हैं, उसमें से कॉल अक्सर मलेशिया, केन्या और वियतनाम जैसे देशों से की जा रही हैं। देश की जानकारी दिए गए ISD कोड से मिली हैं। इस तरह की कॉल तेजी से बढ़ रही है, और बहुत से लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि स्कैमर्स ने उनके फोन नंबर कैसे प्राप्त किए। आपको बता दें कि WhatsApp एक VoIP नेटवर्क के जरिए काम करता है, जिसका मतलब है कि लोग बिना किसी अडिशनल शुल्क के किसी भी देश से कॉल कर सकते हैं। आज के समय में ज़्यादातर लोग वॉट्सऐप के ज़रिए ही कम्यूनिकेट करते हैं। यही वजह है कि जालसाजों ने भी इसे अपना नया अड्डा बना लिया है।हैकर्स नए-नए तरीके से लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं, और इसी के चलते कई यूज़र्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ध्यान देने वाली बात ये है कि ऐसा जरूरी नहीं है कि आप जिस अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल प्राप्त करते हैं, दिखाया गया ISD कोड उसी देश का हो। आजकल ऐसी एजेंसियां हैं जो वॉट्सऐप कॉल के लिए अंतरराष्ट्रीय नंबर बेचती हैं। इसका मतलब ये भी है कि हो सकता है कि कॉल करने वाला शख्स आपके शहर से ही कॉल कर रहा हो।

इसलिए ये सलाह दी जाती है कि कॉल चाहे लोकल से आ रहा हो या अंतर्राष्ट्रीय नंबर से हमें किसी भी कीमत पर अनजान व्यक्ति से अपनी किसी भी तरह की डिटेल नहीं शेयर करनी चाहिए। साथ ही कॉल को ब्लॉक कर देना भी एक अच्छा ऑप्शन है ताकि बार-बार कॉल न आ सके।

इसे भी पढ़ें : 5 वर्षों से फरार मोस्ट वांटेड धराया… देखें कौन

इसे भी पढ़ें :चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ को लेकर कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

इसे भी पढ़ें :DC-SSP ने की आलाधिकारियों के साथ मीटिंग… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :HDFC बैंक ने ग्राहकों को द‍िया बड़ा झटका, देखें क्या

इसे भी पढ़ें :पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को फिर झटका, देखें क्या

इसे भी पढ़ें :Bihar Weather : 12 मई तक फिर गर्मी सताने वाली है, IMD ने दिए ये सुझाव

इसे भी पढ़ें :झारखंड में उद्योग के विस्तार की सभी क्षमताएं मौजूद : सीएम हेमंत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किचन को मिनटों में यू करें चकाचक…

Kohramlive : किचन चाहे कितना भी सुंदर क्यों न...

सुबह उठते ही भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वर्ना…

Kohramlive : कहते हैं कि सुबह की शुरुआत जैसी...

धूप नहीं सेंकते तो थाली में शामिल करें ये 5 चीजें, मिलेगा बड़ा फायदा…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, घंटों ऑफिस में बैठकर...

इन 3 घरेलू चीजों से चेहरे पर आयेगा शीशे जैसा निखार…

Kohramlive : चमकती, साफ, मुलायम और भीतर से दमकती...