Ranchi(Kuldeep/Amitabh) : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी प्रखंड के पावन शंकर घाट पर स्थित संतोषी मां के मंदिर में दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव भक्तिमय माहौल में पूरा हुआ। इस अवसर पर चौबीस घंटे का अखंड हरिकिर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा की लहर दौड़ गई, मां संतोषी के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा। गुजरे दो दिनों तक मंदिर परिसर भक्ति और आस्था से सराबोर रहा। मां संतोषी के चरणों में शीश झुकाकर श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनायें अर्पित कीं और प्रेम व सौहार्द का संदेश पूरे क्षेत्र में फैला।
भंडारे में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटे गये। जिसमें पूर्व प्रखंड उपप्रमुख जयगोविंद साहू, पूर्व भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष रंधीर चौधरी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश गुप्ता, ओरमांझी पूजा समिति संयोजक सत्यनारायण तिवारी और श्याम किशोर महतो समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। महोत्सव के सफल आयोजन में शंकर घाट पूजा समिति के बिटू नारायण तिवारी, मनोज गुप्ता, नरेंद्र कुमार कशेरा, जगत साव, विनोद सिंह, राहुल बैठा, शिवम् कुमार सिंह, दीपू साव, विजय तिवारी, धनु गुप्ता, विटु वर्मा, सुनील गुप्ता, संतोष पाण्डेय आदि समिति के सभी सदस्यों व महिला पुरुषों का योगदान रहा।
शंकर घाट में भक्तिरस की गूंज… देखें वीडियो #Ormanjhi #Ranchi #Jharkhand pic.twitter.com/firZU3ZHt8
— KohramLive (@KohramLive) March 1, 2025








