TRENDING : कभी-कभार कुछ ऐसी घटनाएं सामने आ जाती है कि डाक्टर और मेडिकल साइंस को अचंभित होना पड़ता है। ब्रिटेन में 15 साल की एक लड़की के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था। वह बिना शारीरिक संबंध के गर्भवती हो गई और मां बन गई। यह वाजिब सवाल है कि क्या ये संभव है कि कोई महिला बिना शारीरिक संबंध बनाए गर्भवती हो जाए। वह भी तब जब उसने सिर्फ ओरल सेक्स किया हो और उसके पेट में चाकू तक मारा गया हो।
The Girl Who Got Pregnant After Being Stabbed In The Abdomen Following Oral Sexhttps://t.co/8IXfITOD6z pic.twitter.com/ossWbEifgJ
— IFLScience (@IFLScience) May 11, 2021
चाकू लगने के बाद लड़की गई अस्पताल
लड़की अस्पताल गई और उसने बताया कि उसके पेट में दो लड़कों ने चाकू मारा है। उनमें से एक उसका ब्वॉयफ्रेंड है, जबकि दूसरा उसका पुराना ब्वॉयफ्रेंड। उसे यह नहीं पता कि चाकू किसने मारा, क्योंकि उससे पहले तीनों में छोटी सी लड़ाई हुई थी। लड़की के बायें हाथ पर तेज घाव था, जिसकी वजह से हाथ का एक हिस्सा लटक गया था। एक घाव उसके पेट के ऊपरी हिस्से में था। लड़की को तत्काल सर्जरी के लिए ले जाया गया। उसके घावों की जांच की गई। पेट का घाव काफी गहरा था और आमाशय तक गया था। आमाशय सर्जरी के समय खाली था। उसके अंदर न कोई खाने की वस्तु थी, न गैस बनी थी। लड़की को अस्पताल में 10 दिन रखने के बाद ठीक होने पर घर भेज दिया गया।
नौ माह बाद लड़की फिर पहुंची अस्पताल
मामले में ट्विस्ट तब आया जब लड़की करीब नौ महीने बाद वापस अस्पताल पहुंची। उसे पेट में दर्द हो रहा था। डॉक्टरों ने उसकी पुरानी रिपोर्ट के आधार पर जांच की तो हैरान रह गए। लड़की गर्भवती थी। उसके पेट में खिंचाव हो रहा था। डॉक्टरों की हैरानी की वजह यह थी कि लड़की के शरीर में ब्लाइंड वेजाइना (Blind Vagina) थी, जिसकी गहराई सिर्फ 2 सेंटीमीटर थी यानी न तो वो इंटरकोर्स कर सकती थी और न ही गर्भवती हो सकती थी।

चिकित्सकों ने पहले किया सीजेरियन ऑपरेशन
डॉक्टरों ने पहले उसका सीजेरियन ऑपरेशन करके एक स्वस्थ बच्चे का जन्म कराया। उसके बाद जब लड़की ठीक हुई तो उससे पूछताछ हुई कि ये सब कैसे हुआ? लड़की ने बताया कि उसे पता था कि उसकी वैजाइना नहीं है। इसलिए वह ओरल सेक्स करती थी। जब उसे चाकू मारा गया था, उससे थोड़ी देर पहले उसने अपने नए ब्वॉयफ्रेंड के साथ यही किया था। तभी पुराना ब्वॉयफ्रेंड आ गया और उससे कहासुनी हो गई। फिर चाकूबाजी की घटना हुई।
लड़की को कभी Periods नहीं आए
लड़की ने बताया कि उसे कभी भी Periods नहीं आए , लेकिन उसे यकीन नहीं हुआ कि वह गर्भवती थी। उसका पेट 9 महीने तक फूलता रहा उसे इस बात का जरा सा भी ख्याल नहीं आया। डॉक्टरों ने बताया कि वह ओरल सेक्स से गर्भवती हुई है। इस पर लड़की भी हैरान थी। फिर डॉक्टरों ने इसके पीछे की वजह बताई।

घाव के रास्ते प्रजनन अंग तक पहुंचा स्पर्म
डॉक्टरों ने लड़की को बताया कि हो सकता है कि कोई स्पर्मटोजोआ (Spermatozoa) पेट के घाव के रास्ते प्रजनन अंगों (Reproductive Organs) तक पहुंचा हो। इसे वहां तक पहुंचाने में उच्च पीएच वाले सलाइवा ने मदद की हो, क्योंकि जब चाकू के घाव की सर्जरी हुई तब लड़की का पेट खाली था यानी शरीर में एसिड का निर्माण नहीं हो रहा था। एसिड निर्माण होता तो स्पर्मैटोजोआ प्रजनन अंग तक नहीं जा पाता।
1988 में ब्रिटिश जर्नल में छपी थी रिपोर्ट
ये रिपोर्ट साल 1988 में ब्रिटिश जर्नल ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी में ‘ओरल कॉन्सेपशनः इम्प्रिगनेशन वाया प्रॉक्सिमल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट इन पेशेंट विद ऐन एप्लास्टिक डिस्टल वैजाइना’ के नाम से प्रकाशित हुई थी। ऐसी ही एक रिपोर्ट को मशहूर मेडिकल जर्नल द लैंसेट ने साल 2000 भी प्रकाशित किया था।














