Ormanjhi : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले ओरमांझी प्रखंड कार्यालय में सेवा शिविर लगाये गये। आगत अतिथियों द्वारा दीपप्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर मे श्रम विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, मनरेगा व अन्य सरकारी विभागों के लाभुकों के बीच सहायता बांटी गई।
मौके पर मौजूद शिविर के मुख्य अतिथि जिला जज मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि लोगो को कानूनी सहायता प्रदान करना उनका मकसद है। लोग संकोच ना करें, ना हिचके-झिझके वे खुलकर अपनी बातों को लेकर सामने आये। उन्हें कानूनी सहायता मिलेगी। शिविर में मुख्य रूप से जिला जज मिथलेश कुमार सिंह, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रमुख अनुपमा देवी, जिपस सरिता देवी, BDO कामेश्वर बेदिया, CO उज्जवल सोरेन, मुखिया शिवनाथ मुण्डा, विरेन्द्र मुण्डा, राजेश गुप्ता, सत्यनारायण बडाईक सहित अन्य लोग मौजूद थे।






