DIG किशोर कौशल ने कहा, अब नहीं चलेगी ढिलाई…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : पलामू क्षेत्र के DIG किशोर कौशल आज अचानक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे। वर्दी में अनुशासन और आंखों में सख्ती लिये DIG ने पूरे कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया और कानून-व्यवस्था की नब्ज टटोली। निरीक्षण के दौरान DIG ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों और पंजीयों को बारीकी से खंगाला। कहीं सवाल थे, कहीं सुझाव तो कहीं सुधार की साफ हिदायत। इसके बाद समीक्षा बैठक में उन्होंने क्षेत्र के अपराध ग्राफ और अब तक की पुलिस कार्रवाई की विस्तृत जानकारी ली। बैठक में DIG किशोर कौशल का संदेश बिल्कुल साफ था कि अपराध पर समझौता नहीं। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि हर मामले की तह तक जाकर ईमानदार जांच हो, अपराधियों पर तुरंत और प्रभावी प्रहार, थानों में लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन एवं क्षेत्र में गश्ती बढ़ाकर सुरक्षा मजबूत की जाये। DIG ने कहा कि पुलिस को सजग, संवेदनशील और जवाबदेह बनना होगा। आम जनता के मन में सुरक्षा का भरोसा तभी जगेगा, जब पुलिस हर मोर्चे पर मुस्तैद दिखे। इस अहम समीक्षा बैठक में SDPO सत्येन्द्र नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर गुलाब सिंह तथा अनुमंडल के सभी थानेदार मौजूद रहे। DIG के इस निरीक्षण से बंशीधर नगर के पुलिस महकमे में नई हलचल दिखी।

spot_img

Related articles:

अरगोड़ा में गलत काम करते धराये ये दोनों… देखें

Ranchi : रांची पुलिस ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र के...

प्यार के नाम पर रची खौफनाक पटकथा, क्या बोले SP… देखें वीडियो

Ranchi(Bhavna Thakur) : राजधानी रांची के रिंग रोड में...

JAC बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, फटाफट ऐसे करें चेक…

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट परीक्षा...

झारखंड में स्थगित हुई ये बड़ी परीक्षा… जानें

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी...

7 साल के मासूम के का’तिल का एन’काउंटर, दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या से दहला इलाका

7 साल के मासूम के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मल्लावां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को ढेर कर दिया गया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। S