Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : 1857 के जंगे-आजादी में अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देने वाले, फांसी के फंदे को हंसते-हंसते चूमने वाले अमर शहीद टिकैत उमराव सिंह और शहीद शेख भिखारी के नाम पर हर साल आठ जनवरी को चुटूपालु घाटी, खटगा और खुदिया लोटवा में शहीद दिवस मनाया जाता है। मंच सजते हैं, माल्यार्पण होता है, भाषण गूंजते हैं और मेले की रौनक लौट आती है। लेकिन जैसे ही शहीद दिवस की शाम ढलती है, वैसे ही शहीदों के वंशजों की जिंदगी फिर अंधेरे में डूब जाती है। साल में एक दिन सम्मान, बाकी दिन संघर्ष, वंशजों का दर्द साफ है कि शहीद दिवस पर कंबल मिल जाता है, फोटो खिंच जाती है, फिर पूरे साल कोई पूछने नहीं आता। अमर शहीद टिकैत उमराव सिंह की चौथी और पांचवीं पीढ़ी के करीब 23 सदस्य आज भी ओरमांझी प्रखंड के खटगा गांव में रहते हैं। हालात इतने खराब हैं कि एक भी सदस्य को सरकारी नौकरी नहीं मिली। कोई मजदूरी करता है, कोई प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। राशन ही एकमात्र सरकारी सहारा, वो भी अधूरा। 73 साल के भजू सिंह, जो शहीद के चरपोते हैं, उनका नाम तीन-चार साल से राशन कार्ड से कटा हुआ है। 55 साल के भूषण सिंह की कमर सावन महीने में फ्रैक्चर हो गई, पैसों के अभाव में इलाज नहीं, महीनों से खाट पर पड़े हैं। 60 साल के राजेंद्र सिंह और उनके बेटे दोनों बेरोजगार हैं। इनमें से किसी को पेंशन तक नहीं मिलती। कभी बारह मौजा के मालिक, आज जमीन भी नहीं हैं। वंशज बताते हैं कि “हमारे पूर्वज बारह मौजा के मालिक थे, आज खेती करने को जमीन भी नहीं बची।” सरकार से बस एक ही उम्मीद है कि हमारा नहीं तो हमारे बच्चों का भविष्य संवार दें। शहीद शेख भीखारी, जो टिकैत उमराव सिंह के दीवान थे, उनके वंशजों की हालत भी कुछ अलग नहीं। न स्थायी रोजगार, न पक्का मकान, किसी तरह जिंदगी कट रही है। सुनें क्या बोले, वंशज….
शहीदों के वंशज बदहाली में… देखें वीडियो
Date:

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या
Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...
Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…
Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।
JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…
झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड
UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…
लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP
Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…
Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख





