spot_img

कोडरमा के डोमचांच में कुएं से मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KODERMA : कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र के बुच्चिटांड स्थित एक कुएं में सोमवार को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक गांव से पूर्णाडीह जाने वाली बारात में DJ साउंड टीम के साथ आया था। 8 मई की शाम को बारात निकलने से पूर्व वह जनरेटर के लिए डीजल लाने के लिए निकला था। उसके बाद वापस नहीं लौटा। उसका फोन भी स्विच ऑफ हो गया। मृतक की पहचान 22 साल के ओम कुमार साहू के रूप में की गई है।

Read More :एक जून से बंद हो जाएंगी Google की ये मुफ्त सेवाएं…



युवक के सिर पर जख्म के निशान

सोमवार की सुबह शव मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। युवक के सिर पर जख्म के निशान मिले हैं। ऐसे में परिजन युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेंकने की आशंका जाहिर कर रहे हैं। इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा कर मामले की जांच में जुट गई है।

Read More :टीम इंडिया के कैप्टन कोहली ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...