Ranchi : जहां नशा धीरे-धीरे सामाजिक ताने-बाने को खोखला कर रहा है, वहीं रांची में आज एक नई उम्मीद लेकर आई। रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में राज्यव्यापी मादक पदार्थ विरोधी अभियान को लेकर अहम बैठक हुई। इसमें स्पष्ट निर्देश दिया गया कि विभाग से प्राप्त तिथिवार कैलेंडर के अनुरूप सभी जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से हो एवं हर गतिविधि का प्रतिवेदन पोर्टल पर समयबद्ध अपलोड अनिवार्य हो। बैठक में DC वहां मौजूद सभी पदाधिकारियों/कर्मियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा हम सभी यह संकल्प लें कि न स्वयं नशा करेंगे, न किसी को करने देंगे और जन-जागरूकता के सशक्त वाहक बनेंगे। कार्यक्रम के तहत समाहरणालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। हर हस्ताक्षर एक वादा था कि हम समाज को नशे से मुक्त कराने की इस लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे। DC भजन्त्री ने कहा कि “बदलाव वहीं से शुरू होता है, जहां संकल्प लिखे नहीं, जीये जाते हैं।” इस अभियान के तहत पूरे रांची जिले में 10 से 26 जून तक विभिन्न गतिविधियां होंगी, जैसे—स्कूली जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, स्वास्थ्य शिविर, मादक पदार्थ विरोधी रैलियां एवं युवाओं के साथ संवाद।
रांची के DC बोले, न नशा करेंगे, न किसी को करने देंगे…
Date:

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…
Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...
राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें
Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...







