Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में दुर्गा पूजा पीसफुल कराने के लिये जिला प्रशासन ने तैयारी की समीक्षा शुरू कर दी है। सोमवार देर शाम DC दिनेश कुमार यादव और पुलिस कप्तान अमन कुमार ने सदर प्रखंड के प्रमुख पंडालों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नहर चौक, चीनिया रोड शिव मंदिर, नवादा मोड़, टंडवा, मेन रोड एवं रामबांध तालाब का दौरा किया। कई अहम बिंदु पर जांच की गई, जिसमें प्रतिमाओं और मंडपों की सजावट, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण, दंडाधिकारियों की तैनाती, स्वच्छता एवं विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था जैसे मसले शामिल थे।
DC दिनेश कुमार यादव ने कहा कि दुर्गापूजा जिले की आस्था और संस्कृति का सबसे बड़ा पर्व है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूरे पर्व में दंडाधिकारी, पुलिस और आपातकालीन सेवाएं 24×7 सतर्क रहेंगी।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने माता दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन किये और पूजा आयोजकों से तैयारियों की जानकारी ली। मौके पर सदर SDO संजय कुमार, BDO कुमार नरेन्द्र, CO सफी आलम, कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार एवं आयोजक मंडल के सदस्य भी मौजूद थे।








