spot_img

गढ़वा–मझिआंव में निषेधाज्ञा… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने साफ संदेश दे दिया है कि शांति से वोट, निष्पक्ष चुनाव और भयमुक्त माहौल में कोई समझौता नहीं होगा। इसी कड़ी में गढ़वा नगर परिषद और मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी गई है। यह आदेश SDO संजय कुमार द्वारा जारी किया गया है। चुनावी माहौल में किसी भी तरह की गड़बड़ी, अफवाह, उकसावे या ताकत के प्रदर्शन पर कड़ा अंकुश रहेगा। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि चुनाव प्रचार के दौरान नफरत फैलाने वाले भाषण, धर्म-जाति के नाम पर माहौल बिगाड़ने या धार्मिक भावनाओं के दुरुपयोग को गंभीर अपराध माना जायेगा। ऐसे मामलों में दोषियों पर तुरंत और कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

इन गतिविधियों पर पूरी तरह रोक

निषेधाज्ञा की अवधि के दौरान बिना अनुमति निम्न गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी

  • सभा, जुलूस और प्रदर्शन: सक्षम प्राधिकार की लिखित अनुमति के बिना कोई सभा, जुलूस, धरना या प्रदर्शन नहीं होगा।
  • हथियारों का प्रदर्शन: सार्वजनिक स्थानों पर लाठी-डंडा, हथियार या किसी भी आपत्तिजनक वस्तु के साथ घूमना सख्त मना।
  • डीजे और शोर-शराबा: ध्वनि विस्तारक यंत्रों, डीजे और अनावश्यक शोर पर पूर्ण पाबंदी।
  • अनावश्यक जमावड़ा: सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ जुटाने की इजाजत नहीं।
spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।