spot_img

CRPF के जवानों ने योग से साधा ‘शक्ति और शांति’ का संतुलन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर गढ़वा के दुर्गम इलाकों में तैनात 172 बटालियन CRPF के जांबाज जवानों ने भी इस खास दिन को यादगार बना दिया। गढ़वा स्थित CRPF मुख्यालय से लेकर बूढ़ा पहाड़, पुंदाग, बेहराटोली, कुल्ही, मंडल और करमडीह जैसी दुर्गम पोस्टों तक योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस बार योग का मंत्र था, ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’। जवानों और अधिकारियों ने एक साथ मिलकर ताड़ासन, भुजंगासन, वृक्षासन, अनुलोम-विलोम जैसे कई योगासनों का अभ्यास किया। धूप, धूल और ड्यूटी के बीच भी सबने तन-मन से योग में भाग लिया। द्वितीय कमान अधिकारी अमरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा “जैसे बंदूक देश की रक्षा करती है, वैसे ही योग शरीर और मन की रक्षा करता है। जवानों के लिये योग न सिर्फ फिटनेस का मंत्र है, बल्कि मानसिक सुकून का भी साधन है।” इस मौके पर सहायक कमांडेंट कुलदीप कुमार, अमित किशोर समेत कई अधीनस्थ अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

पहले ही दिन सोना-चांदी हुआ धड़ाम…

Kohramlive : जुलाई की शुरुआत के साथ ही सर्राफा...

CBI का बड़ा एक्शन, IPS दीपक गहलावत अरेस्ट

Kohramlive : CBI ने हरियाणा कैडर के 2012 बैच...