spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कोरोना ब्‍लास्‍ट : एक दिन में मिले 62,258 केस, शादियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

दिल्ली :केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कुल 62,258 नए केस सामने आए और 291 मौतें हुईं है। इसके साथ ही कुल केसों की संख्या 1,19,08,910 और कुल मौतों की संख्या 1,61,240 हो गई है. शनिवार तक देश में कुल 4,52,647 केस एक्टि‍व हैं. अब तक देश में वैक्सीन की 5 करोड़, 81 लाख, 9 हजार, 773 डोज लगाई जा चुकी है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में 30 मार्च से 8 अप्रैल तक सख्त लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है औरंगाबाद में पिछले कुछ दिनों से 1700 से ज्यादा कोरोना मरीज हर रोज निकल रहे हैं। कई अस्पतालों में बेड नहीं बचे हैं।  केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने शनिवार को ऐसे 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की जहां केस ज्यादा आ रहे हैं। इनमे 46 जिलों को चिन्हि‍त किया गया है, जहां सबसे ज्यादा केस बढ़ रहे हैं. राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को इन 46 जिलों में कंटेनमेंट उपायों को सख्त करने की सलाह दे दी गई है।

इसे भी पढ़ें : दिशा पाटनी का सिजलिंग अवतार, देखें…

दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री ने लॉकडाउन से किया इनकार

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने लॉकडाउन लगने की संभावना से इनकार किया है। मंत्री ने कहा, “लॉकडाउन की कोई संभावना नहीं हैं. लॉकडाउन करके देखा गया था, उसके पीछे एक लॉजिक था. उस समय किसी को नहीं पता था कि वायरस कैसे फैलता है. तब कहा गया था कि संक्रमित होने से लेकर ख़त्म होने तक 14 दिन का सायकिल है. तब एक्सपर्ट का कहना था कि अगर 21 दिनों के लिए एक्टिविटी को लॉक कर दें तो वायरस फैलना बंद हो जाएगा. फिर भी लॉकडाउन बढ़ता गया लेकिन इसके बावजूद कोरोना ख़त्म नहीं हुआ. मुझे लगता है कि लॉकडाउन समाधान नहीं है राजधानी दिल्ली में शनिवार शाम तक 1558 नए केस सामने आए और 10 मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान 24 घंटे में 91703 कोरोना टेस्ट हुए। राजधानी में एक्टि‍व केसों की संख्या 6625 हो गई है. पूरी दिल्ली में शनिवार को 1506 कंटेनमेंट जोन हैं।

दिल्ली :शादी-समारोह के लिए नई गाइडलाइंस

शादी समारोह (बंद जगह में) में शामिल होने वाले अधिकतम लोगों की संख्या घटाकर 100 कर दी गई है।  अभी तक किसी शादी समारोह में अधिकतम 200 लोग इकट्ठे हो सकते थे।  जबकि किसी खुली जगह में शादी समारोह में अब अधिकतम 200 लोग इकट्ठे हो सकते हैं, पहले इस पर कोई लिमिट नहीं थी।  वहीं, अंतिम संस्कार संबंधित कार्यक्रम में अधिकतम 50 लोगों से ज्यादा इकट्ठे नहीं हो सकते हैं।  दिल्ली में यह आदेश 30 अप्रैल तक लागू रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : दिशा पाटनी का सिजलिंग अवतार, देखें…

 लॉकडाउन महाराष्ट्र में 15 अप्रैल तक बढ़ा

राज्य में एक्टि‍व केसों की संख्या 3 लाख पहुंच गई है। राज्य में केस मृत्यु दर 2.02% है। महाराष्ट्र के कई हिस्से में लॉकडाउन लागू है, जिसकी अवधि‍ बढ़ाकर 15 अप्रैल तक कर दी गई है। राज्य के मुख्य सचिव की ओर से निर्देश दिया गया है कि स्थानीय हालात को ध्यान में रखते हुए गैर-जरूरी गतिविधियों पर जरूरी प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। इसका उल्लंघन करने वालों पर 1000 रुपये पर जुर्माना लगाया जाएगा।  सभी सिनेमा हॉल, मॉल, ऑडिटोरियम और रेस्टोरेंट रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे। हालांकि, इस दौरान होम डिलीवरी की इजाजत होगी।

मुंबई: वसूला गया 46 करोड़ जुर्माना

मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने मास्क न पहनने वालों पर मार्च 2020 से अब तक कुल मिलाकर 46 करोड़, 87 लाख 57 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है. इसके अलावा बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने अब तक 42 करोड़, 16 लाख, 36 हजार, 400 रुपये जुर्माने में वसूल किए हैं। इसके अलावा मुंबई पुलिस 4 करोड़, 35 लाख, 78 हजार, 800 रुपये वसूले हैं. बिना मास्क लगाए लोकल ट्रेन में चलने वालों से भी 35 लाख, 41 हजार, 800 रुपये वसूले जा चुके हैं. महाराष्ट्र में अब तक मास्क न लगाने पर 200 रुपये का जुर्माना था, जिसे शनिवार से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है।  इसके अलावा सार्वजनिक जगह पर थूकने के लिए 1000 रुपये का जुर्माना लगेगा।

इसे भी पढ़ें : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...