spot_img

घातक बीमारी को लेकर CM का बड़ा आदेश… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग कर Guillain-Barré Syndrome (GBS)जैसी घातक बीमारी के बारे में जाना-सुना। वहीं, अधिकारियों को ऐसे मरीजों की पहचान कर इलाज का पुख्ता इंतेजाम करने का निर्देश दिये। इसको लेकर लोगों को जगाने की जरूरत है। CM ने कहा कि जिस राज्य, शहर या अन्य जगहों पर गुइलेन-बैरे सिंड्रोम बीमारी के मरीज ज्यादा पाये गये हैं, उन क्षेत्रों से झारखंड पहुंचने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनकी जांच की व्यवस्था करें, वहीं, शहर के किसी स्थान पर गुइलेन-बैरे सिंड्रोम जांच का एक निःशुल्क सेंटर स्थापित करें। मीटिंग में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ऑनलाइन जुड़े थे।

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने CM हेमंत सोरेन को गुइलेन-बैरे सिंड्रोम बीमारी के दुष्प्रभाव, लक्षण एवं बचाव से संबंधित जानकारी दी। CM के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, रिम्स के निदेशक प्रो (डॉ) राज कुमार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक अबू इमरान एवं वर्चुअल माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्त और सिविल सर्जन समीक्षा बैठक में मौजूदथे।

दूषित जल और कच्चा भोजन सेवन करने से फैलता है ये रोग

मीटिंग में विशेषज्ञों ने कहा कि गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) जैसी घातक बीमारी दूषित जल और कच्चा भोजन सेवन करने से फैलता है। लोगों में इस बीमारी को लेकर कोई भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाये। यह बीमारी कोरोना महामारी की तरह एक-दूसरे से नहीं फैलता। इस बीमारी को लेकर बहुत घबराने की जरूरत नहीं है। लोगों तक यह संदेश पहुंचायें जाये कि जागरूकता ही इस बीमारी से बचने का सबसे बेहतर माध्यम है। मीटिंग में मौजूद रिम्स के निदेशक प्रो (डॉ) राजकुमार ने इस बीमारी से बचाव की गाइडलाइन जारी करने पर जोर दिया, वहीं कहा कि इस बीमारी से निपटने के लिये रिम्स पूरी तरह तैयार है। रिम्स जेबीएस को लेकर हाई अलर्ट मोड में है।

 

इसे भी पढ़ें :सांसद बोले, इस मकसद से काम कर रही है भाजपा…

इसे भी पढ़ें :यूपी में धार्मिक स्थल पर भगदड़, एक साथ चली गई इतनी जान…

इसे भी पढ़ें :अजय राय बोले, कोचिंग संस्थानों पर सरकार का नियंत्रण हो…

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…

spot_img

Related articles:

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...

अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : हजारीबाग के DC हेमंत सती बिना किसी...

नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस...

जज ने दे दी जान, हड़कंप…

Delhi : दिल्ली के सफदरजंग इलाके में दिल्ली न्यायिक...