spot_img

CM का बड़ा ऐलान, शिक्षामित्रों की बढ़ेगी सैलरी… जानें कितनी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि अब शिक्षामित्रों को हर महीने 10 हजार रुपये के बजाय 18 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। यह नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू होगी। वहीं, अनुदेशकों को भी 17 हजार रुपये प्रतिमाह देने का निर्णय लिया गया है। CM ने कहा कि जहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नहीं हैं, वहां नये विद्यालय बनाये जायेंगे। इसके लिये 580 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा शिक्षकों के लिये 5 लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज सुविधा भी देने की घोषणा की गई है। CM ने मीडिया को बताया कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों की ओर से 5000 से ज्यादा पेटेंट फाइल किये गये हैं, जिनमें 300 से अधिक स्वीकृत हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले निजी विश्वविद्यालयों की स्वीकृति में “पिक एंड चूज” की नीति अपनाई जाती थी, जबकि अब सभी मंडलों में विश्वविद्यालय स्थापित किये जा रहे हैं। इस क्रम में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की स्थापना का भी उल्लेख किया गया और निजी व विदेशी विश्वविद्यालयों को बढ़ावा देने की बात कही गई, ताकि शिक्षा क्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़े। CM योगी ने “डिजिटल एंटरप्रेन्योर योजना” की घोषणा करते हुये बताया कि गांवों में 8000 डिजिटल उद्यमी तैयार किये जायेंगे, जिनमें 50 फीसदी महिला आरक्षण होगा। वहीं, महिला उद्यमियों के लिये विपणन उद्योग केंद्र भी स्थापित किये जायेंगे। प्रदेश में मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिये संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने की बात कही गई। इसके लिये 1000 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है, ताकि जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित रह सकें। कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिये बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। प्रदेश के 16 लाख किसानों को मुफ्त बिजली देने की बात कही गई। किसानों को सोलर पैनल उपलब्ध कराने की योजना है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...