Garhwa(Nityanand Dubey) : 45 आदिवासी परिवारों को बीते 14 माह से राशन से वंचित रखने का मामला संज्ञान में आते ही CM ने इस पर एक्शन लिया। त्वरित कार्रवाई करते हुये CM ने गढ़वा DC को संज्ञान लेकर तत्काल इन आदिवासी परिवारों को उनका हक दिलाने का निर्देश दिया है। वहीं इसके लिये दोषी लोगों पर कार्रवाई करने को भी कहा है। ये सभी आदवासी परिवार गढ़वा के भंडरिया प्रखंड के बिजका गांव के हैं। झारखंड जनाधिकार महासभा ने राशन नही मिलने संबंधी इन लाभुकों के वीडियो फुटेज व उनकी बातों को एक्स पर मुख्यमंत्री को टैग करते हुये शिकायत की थी। जिसके बाद CM ने यह आदेश दिये। इस मामले की शिकायत पहले भी अधिकारियों से की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती देख CM के समक्ष यह मामला रखा गया।
.@dc_garhwa यह स्थिति बिल्कुल बर्दाश्त के काबिल नहीं है।
तत्काल मामले का संज्ञान लें एवं सभी परिवारों को उनका हक दिलाएं।
साथ ही इस स्थिति के लिए दोषी सभी व्यक्तियों पर न्यायोचित कार्रवाई कर सूचना दें। https://t.co/aiT17Vt9ym
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) February 5, 2025
इसे भी पढ़ें :न्योता पाकर दिग्गज तेंदुलकर यह पोस्ट कर गये…
इसे भी पढ़ें :धराये लुटेरों ने खोले कई राज, क्या बोल गईं SP… देखें वीडियो













