Bihar : 15 अगस्त के मौके पर गांधी मैदान से तिरंगा फहराने के बाद CM नीतीश कुमार ने राज्य के युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की। अब बिहार में सरकारी नौकरी की सभी आयोगों की प्रारंभिक (PT) परीक्षा का शुल्क सिर्फ 100 रुपये होगा। वहीं, पीटी पास कर मुख्य परीक्षा (Mains) में बैठने वाले अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। इस फैसले से लाखों युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा। CM ने कहा कि सरकारी नौकरी और रोजगार के अधिक अवसर देना सरकार की प्राथमिकता है और इस कदम से युवा और प्रोत्साहित होंगे।
गांधी मैदान से नीतीश कुमार के 4 बड़े ऐलान
परीक्षा शुल्क में कमी – PT परीक्षा का शुल्क 100 रुपये, Mains में कोई शुल्क नहीं।
रोजगार का लक्ष्य – 5 साल में 1 करोड़ नौकरी और रोजगार के अवसर।
नए मेडिकल कॉलेज – किशनगंज, कटिहार, रोहतास, शिवहर, लखीसराय और अरवल में निर्माण।
अन्य घोषणाएं – दीवाली, छठ, होली पर बड़ी संख्या में बस सेवा, नए उद्योगों के लिए विशेष सहायता और सब्सिडी दोगुनी।
CM नीतीश कुमार ने कहा कि “यह पहल युवाओं के सपनों को पंख देगी और बिहार के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।”









