spot_img

CM केजरीवाल की पहली रात बीती बैचेनी में, मांगी ये चीजें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : CM अरविंद केजरीवाल की बीती रात तिहाड़ जेल नंबर 2 में पहली रात बीती। खबर है कि 14 फीट लंबी और 8 फीट चौड़ी सेल में बंद केजरीवाल रात भर करवटें बदलते रहे। यह हाई सिक्योरिटी सेल है। उनके सेल और आसपास कई CCTV कैमरे लगे हुये हैं। जिनकी मॉनिटरिंग जेल महानिदेशक कर रहे हैं। CM केजरीवाल तिहाड़ जेल में पहली रात बैचेन रहे। देर रात तक उन्हें नींद नहीं आई। रात में टीवी नही देखी। नींद नहीं आने पर सेल में रखे कुर्सी पर बैठ कर कहीं खोये रहे। बीच-बीच में वे कई बार पानी पीते रहे। सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल ने रात में घर से आया खाना खाया।
CM अरविंद केजरीवाल पहली बार तिहाड़ जेल नहीं गये हैं। वह तीसरी बार तिहाड़ जेल पहुंचे हैं। तिहाड़ के जिस जेल नंबर दो में CM केजरीवाल को रखा गया है, उसी जेल में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन, गैंगस्टर नीरज बवानिया, सुशील पहलवान एवं पुजारी पंडित भी बंद है। जेल सूत्रों का कहना है कि अदालत के आदेश के मुताबिक ही उन्हें सुविधा दी जायेगी। उन्होंने तीन किताबें व अन्य कुछ सामान की डिमांड की है, यह सबकुछ उन्हें मुहैया करवा दिया। जेल सूत्रों का कहना है कि इससे पहले केजरीवाल दो बार जेल आये हैं। साल 2011 में जब लोकपाल के मुद्दे को लेकर अन्ना हजारे आंदोलन कर रहे थे, तब अन्ना के साथ जेल गये थे। वहीं, मई 2014 में भाजपा नेता नितिन गडकरी की ओर से दायर मानहानि के एक मामले में दूसरी बार उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया था। तब केजरीवाल को जेल संख्या चार में रखा गया था।

इसे भी पढ़ें :नींबू के चक्कर में स्टूडेंट्स के बीच चा*कूबाजी, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें :रांची ट्रैफिक एसपी को हाई कोर्ट ने किया तलब… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने छोड़ा भाजपा, किस पार्टी में गये… जानें

इसे भी पढ़ें :IPL में इन 2 मैचों की बदली डेट… जानें

इसे भी पढ़ें :9 नक्सलियों का खात्मा, मिले BGL लांचर, LMG और ये…

इसे भी पढ़ें :कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारो की एक और लिस्ट की जारी…

इसे भी पढ़ें :CM गये अंदर, सांसद आये बाहर…

इसे भी पढ़ें :सांसद अजय निषाद ने छोड़ा भाजपा का साथ, अब…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

पहले ही दिन सोना-चांदी हुआ धड़ाम…

Kohramlive : जुलाई की शुरुआत के साथ ही सर्राफा...

CBI का बड़ा एक्शन, IPS दीपक गहलावत अरेस्ट

Kohramlive : CBI ने हरियाणा कैडर के 2012 बैच...