इन शहरों के लिए सस्‍ती हवाई सेवा शुरू,19 सीटर प्‍लेन उड़ाने की मिली इजाजत

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: उत्‍तर प्रदेश के 8 शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इन शहरों के लिए सस्ते में फ्लाइट की सुविधा मिलेगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस बारे में गुरुग्राम की एक एयरलाइन कंपनी को लाइसेंस दिया है। इसके बाद फ्लाइट सर्विस का शेड्यूल जारी किया जाएगा। एक बार में 19 से ज्यादा लोग सफर नहीं कर पाएंगे। कंपनी केवल 19 सीटर विमान उड़ाएगी। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के महाप्रबंधक अतुल्य अग्रवाल ने कहा, “किराया आम आदमी के ध्यान में रखते हुए तय किया जाएगा। ऐसे में बहुत ज्यादा खर्च नहीं आना चाहिए।”

इन शहरों के लिए  हवाई  सुविधा

जिन शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू हो रही है, उनमें श्रावस्ती, प्रयागराज, कानपुर, मुरादाबाद, वाराणसी, लखनऊ, आजमगढ़ और मुरादाबाद के नाम शामिल हैं।

15 फ्लाइट भरेगी उड़ान

8 शहरों के बीच कुल 15 फ्लाइट उड़ेंगी। इससे घंटों का सफर मिनटों में तय हो जाएगा। दरअसल केंद्र सरकार की आरसीएस योजना के अंतर्गत छोटे शहरों को विमान सेवाओं से जोड़ने का लक्ष्य है। इससे पहले भी इसको शुरू करने की कोशिश की गई थी, लेकिन, कंपनियों ने काम लेने के बाद भी सुविधा शुरू नहीं की। यहां तक कि लखनऊ में 2 विमान आ भी गए। तीन साल तक सुविधा शुरू नहीं हुई।

क्या है उड़ान स्कीम

उड़ान स्कीम के जरिये देश के छोटे स्थानों को भी हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ना है। सरकार इसी लक्ष्य के साथ इस स्कीम को बढ़ा रही है, जिसे 2016 में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुरू किया था। इसे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना यानी आरसीएस के रूप में शुरू किया गया है। इसमें सबसे अधिक उत्तर-पूर्व के क्षेत्र में हवाई सेवा शुरू की गई है और देश के अन्य हिस्सों को भी तेजी से जोड़ा जा रहा है।

इन शहरों के बीच शुरू होगी  हवाई सेवा सुविधा

  • चित्रकूट से लखनऊ, लखनऊ से चित्रकूट
  • लखनऊ से आजमगढ़, आजमगढ़ से लखनऊ
  • श्रावस्ती से वाराणसी, वाराणसी से श्रावस्ती
  • चित्रकूट से कानपुर, कानपुर से चित्रकूट
  • कानपुर से श्रावस्ती, श्रावस्ती से कानपुर
  • कानपुर से मुरादाबाद, मुरादाबाद से कानपुर
  • हिंडन से बठिंडा पंजाब, वापस हिंडन
  • लखनऊ से श्रावस्ती, श्रावस्ती से लखनऊ
  • चित्रकूट से वाराणसी, वाराणसी से चित्रकूट
  • लखनऊ से म्यूरपुर कोरबा (सोनभद्र) , म्यूरपुर कोरबा से लखनऊ
  • प्रयागराज से श्रावस्ती, श्रावस्ती से लखनऊ
  • चित्रकूट से प्रयागराज, प्रयागराज चित्रकूट
  • अलीगढ़ से कानपुर, कानपुर से अलीगढ़
  • लखनऊ से मुरादाबाद, मुरादाबाद से लखनऊ
  • कानपुर से श्रावस्ती, श्रावस्ती से कानपुर
  • हिंडन से बठिंडा पंजाब, वापस हिंडन

इसे भी पढ़ें :Meta और WhatsApp को सुप्रीम कोर्ट से झटका…देखें

 

 

 

spot_img

Related articles:

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट पर मुकाबला और...

भाजपा मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, क्या-क्या कहा… देखें वीडियो

Kohramlive : विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद...