रांची : राजधानी रांची में गरीबों के निवाले और उनके हक पर डाका डालने वाले बेनकाब हुये चेहरे को जान सुन लोग दंग हैं। एक रुपईया का राशन उठाने में जेवर, छड़-सीमेंट व्यवसायी, प्रखंड प्रमुख से चार चक्का गाड़ी वाली कौशल्या देवी का चेहरा सामने आया। यह चेहरा तब बेनकाब हुआ, जब रांची के डीसी छवि रंजन के आदेश पर डीएसओ अल्बर्ट बिलुंग अचानक सोनाहातू प्रखंड में आ धमके। कई लोग तो अपने 4 पहिया वाहन लेकर राशन उठाने पहुंचे थे। पकड़े गये प्रखंड प्रमुख रमेश चंद्र लोहरा ने डीएसओ को बताया कि उनकी जेवर की दुकान है, गाड़ी भी है। मगर हर महीने गरीबों का हक मारते हैं। वहीं छड़-सीमेंट की बड़ी दुकान की मालकिन सविता के नाम से भी राशन कार्ड है। वह भी हर माह राशन उठाती है। वहीं एक बड़े किराना दुकान की मालकिन नीलम देवी के नाम से भी अंत्योदय कार्ड है।
वह भी हर माह राशन उठाती है। ज्वेलरी दुकान और 4 पहिया गाड़ी की मालकिन बबली देवी भी हर माह राशन उठाती है। एक बड़े मेडिकल शॉप और 4 पहिया गाड़ी की मालकिन गौरी देवी भी हर माह एक रुपईया वाला राशन उठाती है। पकड़े गये सभी लोगों के राशन कार्ड को रद्द करने की कार्यवाही की जायेगी। सभी को नोटिस देकर अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। वहीं, जब से राशन का उठाव किया गया है, तब से लेकर अभी तक का फाइन जोड़ा जाएगा। जुर्माना की राशि नहीं जमा करने पर सभी पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
इसे भी पढ़ें :जब एक्सप्रेस ट्रेन में “सीटी” बजाती है जानकी और विनीता, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :बुझते चिराग को जलाने के लिए खुद जलती है मीरा ठाकुर…
इसे भी पढ़ें : जमाने भर में बढ़ी घर की शान बेटियों से…
इसे भी पढ़ें : महिलाओं के माध्यम से राज्य की तस्वीर बदलना चाहती है सरकार : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :बिहार में जेडीयू ने जारी की अपने MLC प्रत्याशियों की लिस्ट
इसे भी पढ़ें :डॉक्टर इंजेक्शन कभी हाथ में और कभी कमर में क्यों लगाते हैं, जानें
इसे भी पढ़ें :67वीं BPSC PT परीक्षा फिर स्थगित, नवोदय एग्जाम की आयोग ने बढ़ाई तारीख
इसे भी पढ़ें :1 रुपये में घर लाएं Scooty, इस कंपनी का 11 मार्च तक ऑफर!
इसे भी पढ़ें :दो साल बाद विदेशी उड़ानों को हरी झंडी, जानिये कब से शुरू होगी फ्लाइटें
इसे भी पढ़ें :Election रिजल्ट आने से पहले CM दूह रहे बकरी, देखें वीडियो…








