TRENDING : चीन में एक आर्टिस्ट अपनी अजीबोगरीब हरकत के कारण चर्चा में है। इस आदमी ने आर्ट के नाम पर एक प्रदर्शनी में महिलाओं के 197 अंडरगार्मेंट्स को पेश किया। बीजिंग के रहने वाले ज्हांग मिंगशीन की ये हरकत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और इस मामले में पुलिस ने इस आर्टिस्ट को अरेस्ट किया है।
Read More :प्लाज्मा डोनर के लिए नहीं पड़ेगा भटकना! Snapdeal ने लॉन्च किया ये खास ऐप
सिग्नेचर आर्ट प्राइज प्रतियोगिता
एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में हर साल सिग्नेचर आर्ट प्राइज नाम की आर्ट प्रतियोगिता कराई जाती है। ब्रिटेन के एक आर्ट प्रोग्राम से प्रेरित ये कंपटीशन साल 2006 से चला आ रहा है। इस प्रतियोगिता का मकसद आर्ट की दुनिया के बेहतरीन लोगों को नाम और सम्मान देना है।
Read More :14 मई से झारखंड में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त में लगेगा टीका
दो साल में किया एकत्रित
ज्हांग के आर्टपीस का नाम 197 था। उसने दावा किया कि पिछले दो सालों में महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स को इकट्ठा किया है। इसके साथ ही एक 47 सेकेंड्स का वीडियो भी शामिल है, जिसमें ज्हांग को इन कपड़ों को ऑर्गेनाइज करते हुए देखा जा सकता है। ज्हांग ने बताया कि उसे इस आर्टपीस की प्रेरणा चार साल पहले मिली थी। बीजिंग पुलिस ने बताया कि जब इस शख्स से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने कहा कि उसने ये सभी अंडरगार्मेंट्स चोरी नहीं किए बल्कि खरीदे हैं।
Read More :बक्सर में गंगा घाट पर लाशों का अंबार,अधिकारी बोले- कहीं से बह कर आई है लाशें










