जीटी रोड पर चला बुलडोजर

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण में जीटी रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जीटी रोड के केंदुआ मोड़ से चतरा मोड़ तक अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। CO संजय यादव की निगरानी में SDO जोहान टुड्डू के नेतृत्व में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हुआ। पहले दिन जेसीबी से रोड किनारे रखी ईंटें हटाई गईं और दुकानदारों को एक दिन का समय दिया गया। कुछ दिन पहले रोड के दोनों किनारों की नापी की गई थी, जिसमें कई अवैध अतिक्रमण पाये गये थे। प्रशासन ने चेतावनी दी कि शनिवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और तेज की जायेगी। वहीं जीटी रोड से 33 फीट के अंदर में जो भी अवैध अतिक्रमण होगा, उसे बल पूर्वक हटाया जायेगा। इस अभियान में डीसीएलआर अजय भगत, DSP अजित कुमार विमल और चौपारण के थानेदार अनपुम प्रकाश समेत पुलिस बल और एनएचएआई अमीन बिरजू कुमार एवं सतीश सिंह मौजूद रहे।

 

spot_img

Related articles:

अरगोड़ा में गलत काम करते धराये ये दोनों… देखें

Ranchi : रांची पुलिस ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र के...

प्यार के नाम पर रची खौफनाक पटकथा, क्या बोले SP… देखें वीडियो

Ranchi(Bhavna Thakur) : राजधानी रांची के रिंग रोड में...

JAC बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, फटाफट ऐसे करें चेक…

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट परीक्षा...

झारखंड में स्थगित हुई ये बड़ी परीक्षा… जानें

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी...

7 साल के मासूम के का’तिल का एन’काउंटर, दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या से दहला इलाका

7 साल के मासूम के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मल्लावां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को ढेर कर दिया गया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। S