Kohramlive : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट(2025-26) पेश किया। बजट (Budget 2025)में कई बड़े ऐलान किये गये हैं। महिलाओं के लिए भी वित्त मंत्री ने कई बड़ी घोषणायें की है।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्टार्टअप में उनके लिए फंड की घोषणा की गई है। सरकार के 10 हजार करोड़ रुपये के योगदान से स्टार्टअप्स के लिए फंड की व्यवस्था की जायेगी। सरकार के द्वारा पहली बार 5 लाख महिलाओं, SC-ST उद्यमियों के लिए 5 साल की अवधि के लिए 2 करोड़ रुपये का टर्म लोन दिया जायेगा। यह योजना “Stand-Up India” योजना के सफल अनुभवों से सीखी गई बातों को ध्यान में रखते हुए बनाई जायेगी। वहीं इन्हें उद्यमिता और प्रबंधकीय कौशल (मैनेजमेंट स्किल्स) को बढ़ाने के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग भी दी जायेगी। इस योजना का उद्देश्य इन समूहों को अपना व्यवसाय शुरू करने और उसे सफल बनाने में मदद करना है।
सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण 2.0 की हुई घोषणा ( Budget 2025 )
इस दौरान सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण 2.0 का भी ऐलान किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत 8 करोड़ बच्चियों, एक करोड़ गर्भवती महिलाओं और 20 लाख किशोरियों को फायदा होने वाला है। यह भारत सरकार की एक मुख्य योजना है जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचाना है। अब आंगनबाड़ी केन्द्रो में आधुनिक सुविधायें भी दी जायेगी।
इसे भी पढ़ें :यूपी में धार्मिक स्थल पर भगदड़, एक साथ चली गई इतनी जान…
इसे भी पढ़ें :अजय राय बोले, कोचिंग संस्थानों पर सरकार का नियंत्रण हो…







