kohramlive desk :सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद ऑस्कर फर्नांडिस का मंगलुरु में निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें दिल का दौरा पड़ा। 80 साल के फर्नांडिस काफी समय से बीमार चल रहे थे। जुलाई में ये योग करते समय गिर गये थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों पहले उनके दिमाग में रक्त का थक्का हटाने के लिए एक सर्जरी की गई थी। इसके बाद उन्हें ICU में भर्ती कराया गया। हाल ही में उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट से बाहर लाया गया, और विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम की कड़ी निगरानी में उनकी देखभाल की जा रही थी।
Our leader Shri Oscar Fernandes passed away today.
This is a huge loss for the party especially for us in coastal Karnataka it’s end of an era. pic.twitter.com/rP8EgNCY1a— Lavanya Ballal (@LavanyaBallal) September 13, 2021
ऑस्कर फर्नांडिस गांधी परिवार के करीबी थे
ऑस्कर फर्नांडिस की गिनती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबियों में से होती थी। वह यूपीए सरकार में सड़क-परिवहन मंत्री रह चुके थे। अभी भी ऑस्कर फर्नांडिस राज्यसभा के सांसद थे। यूपीए सरकार के दोनों कार्यकाल में मंत्री रह चुके ऑस्कर फर्नांडिस लंबे वक्त के साथ गांधी परिवार के साथ काम कर रहे हैं। राजीव गांधी के वह संसदीय सचिव रह चुके हैं।साल 1980 में कर्नाटक की उडप्पी लोकसभा सीट से वह सांसद चुने गए थे, उसके बाद 1996 तक यहां से लगातार जीतते आए। साल 1998 में कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया था, तब से वह बतौर राज्यसभा सांसद ही संसद के सदस्य बने हुए थे।ऑस्कर फर्नांडिस का जन्म 27 मार्च 1941 को कर्नाटक के उडुप्पी में ही हुआ था।वह परिवार के 12 बच्चों में से एक थे।
Read More : दिल देने वाले “साजन” ने ली सजनी की चौखट पर आखिरी हिचकी, देखें वीडियो…
Read More : BREAKING : रांची के दवा कारोबारी अश्विनि राजगड़िया ने किया सुसाइड अटेम्प्ट
Read More :सिपाही की पिस्टल से चली गोली, बची प्रेमिका!












