Ranchi : रांची की रातू पुलिस ने 8 बदमाशों को धर दबोचा है। सभी के सभी बाइक चुराने में माहिर। गिरफ्तार अपराधियों में रातू के हुरहुरी के रहने वाले ज्याउल अंसारी, युनुस अंसारी, अली मुर्तुजा अंसारी उर्फ मोटे समशेर अंसारी, नगड़ी का रहने वाला सरफराज उर्फ कैदी, बेड़ो का रहने वाला अनिल उरांव, मांडर का रहने वाला मुनसफ अंसारी और शाहिद अंसारी शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 6 बाइक बरामद की है। जिसमें एक पैशन प्रो, एक स्पेंडर प्रो, एक डिस्कवर एक सीबीजेड एक्सट्रीम, और बिना नंबर प्लेट की दो बजाज की बाइक शामिल है।
यहां याद दिला कि बीते दिनों रातू थाना क्षेत्र में बाइक की चोरी हो गई थी। थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी, जिसका कांड संख्या 303/21 है। रांची पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा को बीते 21 दिसंबर को गुप्त सूचना मिली कि ज्याउल अंसारी और युनुस उर्फ जगड़ा ने मोटरसाइकिल उड़ाया है। रुरल एसपी मो. नौशाद आलम की देखरेख में एक टीम गठित की गई। टीम ने ज्याउल अंसारी और युनुस उर्फ जगड़ा को दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। वहीं अपने साथियों के नाम और ठिकाने के बारे में सबकुछ उगल दिया। मिले इनपुट पह पुलिस ने बाकी के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की गाड़िया भी बरामद कर ली गई।
बाइक चोरों को धर दबोचने में रातू थानेदार आभास कुमार, पिठौरिया थानेदार रविशंकर, सब इंस्पेक्टर हसनैन अंसारी, पिन्टू कुमार, पियूष नाग, एएसआई दीनबंधु दूबे, अरविंद सिंह, परशुराम सिंह, संजय कुमार सिंह, सिपाही चन्द्र भानु प्रताप सिंह, अमित कुमार दास, छत्रधारी सिंह, प्रवीण तिवारी, कृष्णा उरांव की सराहनीय भूमिका रही।
इसे भी पढ़ें :CM Nitish का बड़ा एलान, कहा- अब किसी की शादी में नहीं जाऊंगा मैं…
इसे भी पढ़ें :झारखंड विधानसभा में धरने पर बैठी विधायक सीता सोरेन, बोली…
इसे भी पढ़ें :कोरोना के कारण नहीं होंगे क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न,आदेश जारी
इसे भी पढ़ें :माओवादी संगठन को करते थे सप्लाई, 50 किलो विस्फोटक के साथ दो धराए
इसे भी पढ़ें :भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का किया सफल परीक्षण
इसे भी पढ़ें :सरफराज की मौत पर कर्मचारियों ने जमकर किया बवाल, परिजनों को…
इसे भी पढ़ें :Janhvi Kapoor ने पहना गोल्डन ड्रेस, दिखाया अपना…देखें
इसे भी पढ़ें :देंखे मगर अकेले में, इन 5 वेब सीरीज में भर-भरके लगाया गया बोल्ड सीन्स का तड़का
इसे भी पढ़ें :Karishma ने कराया ऐसा बोल्ड फोटोशूट की दिख गया…फैंस बोलें सेक्सी होने का मतलब…








