TRENDING : आजकल सोशल मीडिया पर 17 साल की उम्र में करोड़पति लड़की की प्रेम कहानी वायरल हो रही है। लड़की का नाम जेन पार्क (Jane Park) है। जेन अब 26 साल की हो चुकी हैं। वह स्कॉटलैंड के Edinburgh की है। जेन ने अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कपल प्यार में अटखेलियां कर रहे हैं। वीडियो में लड़की ने कहा कि जब वह 17 साल की थी, तब 9 करोड़ 45 लाख रुपये की EuroMillions Lottery जीती थी।
इस तरह आई थी सुर्खियों में
जेन ने एक वक्त में यह कहकर सुर्खियां बटोरी थी कि जो कोई भी उसका बॉयफ्रेंड बनेगा वह उसे 57 लाख रुपये सालाना की सैलरी देगी। इसके लिए उसने बाकायदा एक वेबसाइट लांच की थी, जिसपर हजारों लड़कों के आवेदन आए थे।
अब मिल गया है प्यार
अब जेन को प्यार मिल गया है। हाल ही में जेन पार्क ने टिकटॉक पर एक के बाद एक कई वीडियो शेयर कर अपने बॉयफ्रेंड के बारे में खुलासा किया। उसने अपने वीडियो में कहा कि मुझे प्यार मिल गया है। एक वीडियो के कैप्शन में लिखा- लड़के को जन्मदिन मुबारक हो।
पहले बॉयफ्रेंड से हो चुका था ब्रेकअप
बता दें कि जेन पार्क का अपने पहले बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो चुका है। जेन मॉडल होने के साथ-साथ और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 2 लाख से ज्यादा फॉलो करते हैं। यहां वह अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। जेन अपने नए वीडियो में एक अजनबी लड़के के साथ नजर आ रही हैं। एक जगह वो बाथटब में नजर आए तो एक जगह मार्केट में घूमते। एक वीडियो में जेन उसे किस करती दिखाई दीं। ये सब देखकर पहले लोगों को लगा कि लड़का जेन पार्क का का कोई फैन होगा, लेकिन बाद में जेन ने खुद बताया कि ये उनका नया बॉयफ्रेंड है। जेन ने अपने बॉयफ्रेंड का नाम Lee बताया है।
इसे भी पढ़ें : महंगा हुआ दूध, कल से इतना ज्यादा करना होगा खर्च
इसे भी पढ़ें : अब पुलिस ने कोल्हान में दी दस्तक
इसे भी पढ़ें : हॉस्टल में सु*साइड…
इसे भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन पर हो गया बड़ा हादसा… देखें
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, खत्म होगी पेंशन और ग्रेच्युटी !




