spot_img

मवेशी चुराने के इल्जाम में धुनाई…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची से सटे नामकुम इण्डस्ट्रियल एरिया के समीप हाईटेंषन कॉलोनी में मवेशी चुराने के इल्जाम में दो युवकों की धुनाई कर दी गई। बाद में इन दोनों को एक बिजली के पोल में बांध दिया गया। स्थानीय कुछ लोगों का इल्जाम था कि पास के ही एक फैक्ट्री में काम करने वाले तीन लोग अमन, जब्बार और सोहैल कॉलोनी से एक गाय को हांक कर ले जाने की कोशिश में जुटे थे। तभी गाय के मालक ने देख लिया। तीनों युवकों से जब गाय हांकने का कारण पूछा गया तो तीनों गाय मालिक से उलझ गये। तभी हो-हल्ला सुनकर आसपास से जुटे लोग तीनों को दौड़ाना शुरू किया, एक भाग गया, बाकी दो पकड़े गये। इसके बाद दोनों की जमकर धुनाई कर कर दी गई। सूचना पाते ही पीसीआर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़कर थाना ले गयी। घायल युवक को ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। लोगों का कहना था कि बीते 4 जून को हाईटेंशन कॉलोनी निवासी लवकुश यादव की गाय चोरी हो गयी थी। सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा कैद हो चुका है, पर अबतक नहीं पकड़ा गया है। लोगों का यह भी इल्जाम था कि शाम ढलते ही जियाडा क्षेत्र एवं इण्डस्ट्रियल एरिया स्थित आसपास के मैदान में आसामाजिक तत्वों एवं नशेड़ियों का जुटान होने लगता है। युवती एवं महिलाओं के साथ छेड़खानी और छिनतई की घटना अब चौंकाने वाली नहीं रह गई।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...