बाबा बर्फानी के होंगे Online दर्शन, Reliance Jio ने किया इंतजाम

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली/श्रीनगर : बाबा बर्फानी के करोड़ों भक्त अब उनके ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे। सुबह और शाम होने वाली बाबा की विशेष आरती, अब श्रद्धालु जियोटीवी पर लाइव देख सकते हैं। इसके लिए Reliance Jio ने खास इंतजाम किए हैं। अमरनाथ जी से लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जियोटीवी पर ‘श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड’ नाम से एक नया चैनल शुरू किया गया है।

जियोमीट पर भक्तों को मिलेगा वर्चुअल पूजाघर

भक्त अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप जियोमीट के जरिये लाइव पूजा, लाइव हवन आदि भी करा सकते हैं। मतलब जियोमीट पर भक्तों को एक ऐसा वर्चुअल पूजाघर मिलेगा, जिसमें भक्त के अलावा श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड का पुजारी भी वर्चुअली मौजूद होगा। पूजा या हवन पुजारी द्वारा पवित्र गुफा में भक्त के ‘नाम’ और ‘गोत्र’ के उच्चारण के साथ की जाएगी। ‘मंत्रों और श्लोकों’ के साथ होने वाली वर्चुअल पूजा का अहसास ऐसा होगा जैसै अमरनाथ गुफा में लिंग के सामने बैठ कर ही पूजन किया जा रहा हो।

Read more: ASI के 1329 पदों के लिए वैकेंसी, जानिये कैसे करना है अप्‍लाई

विशिष्ट बुकिंग समय पर पूजा में शामिल हो सकेंगे भक्‍त

वर्चुअल लाइव पूजा को बोर्ड की वेबसाइट www.shriamarnathjishrine.com और बोर्ड के मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से बुक किया जा सकता है। एक बार बुकिंग प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, भक्तों को जियोमीट पर एक लिंक भेजा जाएगा और वे अपने विशिष्ट बुकिंग समय पर इसमें शामिल हो सकेंगे।

Read more:  Good News : Infosys हजारों युवाओं को देगी रोजगार

लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जरूरी बुनियादी ढ़ाचा तैयार

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने इस वर्ष कोरोना के कारण अमरनाथ यात्रा रद्द करने का फैसला लिया था। यह लगातार दूसरा साल है, जब अमरनाथ यात्रा को रद्द किया गया है। बाबा के भक्तों को दर्शन न कर पाने का मलाल न रहे, इसलिए कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और खराब मौसम के बावजूद रिलायंस जियो ने कुछ ही दिनों में लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जरूरी बुनियादी ढ़ाचा खड़ा कर लिया। बैंडविड्थ के लिए अमरनाथ जी के बेस कैंप बालटाल से अमरनाथ गुफा तक कई किलोमीटर का फाइबर केबल डाला गया है।

जियो के ग्राहकों के साथ अन्य यूजर्स भी अमरनाथ जी के दर्शनों का लाभ उठा सकेंगे। रिलायंस जियो ने जियोचैट पर ‘अमरनाथ दर्शन चैनल’ बनाया है। प्ले स्टोर्स पर मुफ्त में उपलब्ध जियोचैट ऐप के इस चैनल की

Read more: POLICE विभाग में निकली बंपर VACANCY, बिना फिजिकल टेस्ट के होगी भर्ती

‘चलो-अमरनाथ’ नाम से बनी है प्ले लिस्ट

श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड  जियोचैट के इस चैनल का इस्तेमाल अपने अनुयायियों को सूचना देने, लाइव आरती का समय बताने, दान पद्धति आदि का विवरण और प्रसाद की होम डिलीवरी आदि की जानकारी देने के लिए करेगा। भोले के भक्तों के लिए जियोसावन ने गानों, आरतियों, स्तुतियों और भजनों से भरपूर ‘चलो-अमरनाथ’ नाम से एक प्ले लिस्ट बनाई है।

Read more: 11 सितंबर को होगी NEET PG की परीक्षा

Read more: एमपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, इतने बच्चे First division से पास

 

 

spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...