Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा विधानसभा के विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने मंगलवार को विधानसभा में रमकंडा प्रखंड की सड़कों के निर्माण और भाजपा नेता योगेंद्र प्रसाद पर हुए जानलेवा हमले की न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि योगेंद्र प्रसाद पर राजनीतिक रंजिश के कारण हमला किया गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है, इसलिए मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए।
साथ ही, विधायक ने रमकंडा प्रखंड के कई सड़कों के निर्माण की मांग की, जिसमें प्रमुख सड़कों की सूची दी, जैसे- चेटे गम्हरिया टोला से टेढ़ा कहुआ पुल, गम्हरिया मुख्य पथ से लखन परहिया, और कई अन्य मार्ग शामिल हैं।






