ट्रेंडिंग : ईएसए यानी यूरोपियन स्पेस एजेंसी में अंतरिक्ष यात्रियों की बहाली होगी। इसके लिए वैकेंसी निकाली गई है। 13 साल के बाद फिर से एस्ट्रोनॉट्स की खोज एजेंसी कर रही है। उल्लेखनीय है कि साल 2008 के बाद अब पहली बार ईएसए एस्ट्रोनॉट्स की बहाली करेगी।
31 मार्च से आवेदन देने की होगी शरुआत
यूरोपियन स्पेस एजेंसी में एस्ट्रोनॉट बनने के लिए आवेदन देने की अंतिम तारीख 28 मई तक खुला रहेगा। आवेदन देने की शुरुआत 31 मार्च से शुरू होगी। इसके बाद सेलेक्शन की 17 महीने की प्रोसेस होगी। इसमें स्क्रीनिंग, साइकोलॉजिकल, प्रैक्टिकल, मेडिकल के साथ 2 फेज के इंटरव्यू से गुजरना पड़ेगा। 2022 के अक्टूबर में नतीजा सामने लाया जाएगा, तब पता चलेगा कि कौन बना यूरोपियन स्पेस एजेंसी का एस्ट्रोनॉट।
इसे भी पढ़ें : साली को लेकर जीजा फरार, सास ने फोन किया तो कही ये बात…
पूरी हो चुकी है पुराने एस्ट्रोनॉट्स की आयु
नियम के अनुसार, यूरोप के पुराने एस्ट्रोनॉट्स की उम्र पूरी हो चुकी है। इसलिए अंतरिक्ष मिशन में खुद को स्थापित करने वाले युवाओं से एजेंसी आवेदन मंगवा रही है। अगर कोई स्वस्थ की दृष्टि से फिट हो और प्रतिकूल परिस्थिति में खुद को शांत रख कर काम कर सकने की क्षमता रखते हो, आवेदन कर सकता हो।
तीन सप्ताह की होगी केविंग
एस्ट्रोनॉट्स के सेलेक्शन के बाद 3 सप्ताह केविंग और व्यावहारिक भू-विज्ञान का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सबसे पहले नए अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर भेजे जाएंगे। फिर 2030 के मध्य में मून मिशन के लिए भेजे जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : बिहार के 4 तस्कर जमशेदपुर में धराए, 22 KG गांजा बरामद
नयी पीढ़ी को भरना चाहिए आवेदन फॉर्म
साइंस मिनिस्टर अमांडा सोलोवे ने कहा कि अंतरिक्ष यात्री बनना कई लोगों का सपना होता है। 2015 में अंतरिक्ष के लिए टिम पिक के ऐतिहासिक मिशन ने लाखों ब्रिटिश लोगों ने देखा है। ये बाकी लोगों के लिए भी हकीकत बन सकता है। इसलिए नई पीढ़ी को इस आवेदन को भरना चाहिए और एस्ट्रोनॉट बनने का मौका छोड़ना नहीं चाहिए।










