मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश जिले के मिर्जापुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घर में सोते समय सेना के जवान की पत्नी की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या उसके पति ने ही की है। आरोपी पति कमलेश सोनकर सेना में गोरखा रेजिमेंट में क्लर्क के पद पर तैनात है और वह दो महीने की छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। जब यह घटना घटी तो वह घर पर ही मौजूद था। पुलिस मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें : पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा, और फिर कर दिया ये…
इसे भी पढ़ें : हे भगवान!!! ये क्या कर डाला गुरुजी ने…









