गिरिडीह: डुमरी और तोपचांची के बॉर्डर के पास आज सुबह हथियार से लैस 6 बदमाशों ने बस में बैठे एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अभय कुमार (32) के रूप में की गई। अभय की नवादा में गहनों की दुकान है। अभय के दोस्त मनीष के अनुसार, बदमाश अभय के पास मौजूद ज्वैलरी और कपड़ों से भरा बैग को छिन रहे थे। पर अभय इसका विरोध कर रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने अभय के सीने में गोली मार दी और बैग को लेकर भाग निकले।
इसे भी पढ़ें : अश्लील कंटेंट देखा तो खैर नहीं, UP पुलिस ने तैयार किया डिजिटल चक्रव्यू
इसे भी पढ़ें : बड़े पैमाने पर दारोगा और जमादारों का तबादला, जानिए कौन कहां गए





