spot_img

गुमला की बेटी अंकिता तिवारी अब तीरंदाजों को देंगी जीत का मंत्र…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : कहते हैं, कामयाबी सिर्फ मैदान में तीर चलाने से नहीं मिलती, बल्कि उन हाथों का भी बड़ा योगदान होता है, जो किसी खिलाड़ी को जीत का रास्ता दिखाते हैं। झारखंड के गुमला जिले की अंकिता तिवारी ने कुछ ऐसी ही मिसाल पेश की है। अपनी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण के दम पर उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड के तीरंदाजों को अपनी कोचिंग और अनुभव से नई उड़ान देने जा रही हैं। अंकिता तिवारी को आगामी सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के लिये कोच नियुक्त किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 12 से 18 नवंबर 2026 तक मेघालय की राजधानी शिलांग में आयोजित होगी। देशभर के दिग्गज तीरंदाजों के बीच होने वाले इस मुकाबले में अंकिता की भूमिका झारखंड के खिलाड़ियों के लिये बेहद अहम होगी।

अब सीनियर नेशनल में नई चुनौती

अंकिता तिवारी के लिये यह जिम्मेदारी भले ही नई हो, लेकिन कोचिंग के मैदान में उनका अनुभव पुराना है। इससे पहले भी वह मिनी नेशनल और स्कूल नेशनल प्रतियोगिताओं में कोच की भूमिका निभा चुकी हैं। उनके मार्गदर्शन और प्रशिक्षण का ही परिणाम रहा है कि झारखंड के तीरंदाजों ने कई पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया है। अब सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में उन्हें अपनी प्रतिभा और अनुभव दिखाने का एक और बड़ा अवसर मिला है। उम्मीद है कि उनके मार्गदर्शन में झारखंड के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर राज्य के लिये पदकों की नई कहानी लिखेंगे। इस नई जिम्मेदारी को लेकर अंकिता तिवारी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने झारखंड तीरंदाजी संघ और रांची जिला तीरंदाजी संघ के प्रति आभार जताते हुये कहा कि उन्हें इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता के लिये कोच नियुक्त किया जाना उनके लिये सम्मान की बात है। उन्होंने कहा, “मुझे सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के लिये कोच नियुक्त करने हेतु मैं झारखंड तीरंदाजी संघ एवं रांची जिला तीरंदाजी संघ का हृदय से आभार प्रकट करती हूं। मुझे यह जिम्मेदारी देने के लिये दोनों संघों का बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करूंगी।” अंकिता तिवारी की इस उपलब्धि से गुमला जिले के खेल जगत में खुशी की लहर है। खिलाड़ियों से लेकर खेल प्रेमियों तक, हर कोई उनकी इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है। यह उपलब्धि अंकिता के व्यक्तिगत संघर्ष और समर्पण की पहचान है, वहीं, झारखंड में तीरंदाजी के बढ़ते कदमों की भी एक खूबसूरत तस्वीर पेश करती है।

इसे भी पढ़ें :

बिहार कैबिनेट के 31 बड़े फैसले, DA बढ़ा, छात्राओं को PhD फेलोशिप…

Bihar : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता...

IAS अधिकारियों का प्रमोशन, इस रोज से से बढ़ेगा रुतबा और वेतन…

Bihar : बिहार की प्रशासनिक मशीनरी में बड़ा बदलाव...

रश्मिका-विजय का रोमांटिक अंदाज…

Kohramlive : प्यार जब रिश्ते का नाम ले लेता...

पिता ने ही घों’ट दिया कलेजे के टुकड़े का गला, चुपके से दफना भी दिया…

UP : जिस आंगन में कुछ महीने पहले किलकारियां...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार कैबिनेट के 31 बड़े फैसले, DA बढ़ा, छात्राओं को PhD फेलोशिप…

Bihar : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता...

IAS अधिकारियों का प्रमोशन, इस रोज से से बढ़ेगा रुतबा और वेतन…

Bihar : बिहार की प्रशासनिक मशीनरी में बड़ा बदलाव...

रश्मिका-विजय का रोमांटिक अंदाज…

Kohramlive : प्यार जब रिश्ते का नाम ले लेता...

पिता ने ही घों’ट दिया कलेजे के टुकड़े का गला, चुपके से दफना भी दिया…

UP : जिस आंगन में कुछ महीने पहले किलकारियां...