spot_img
spot_img

‘मटका मैन’ के मुरीद हुये आनंद महिंद्रा, शेयर किया वीडियो जो हो रहा वायरल, देखिये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : इंडिया के चर्चित इंडस्ट्रियलिस्‍ट आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट से एक बार फिर लोगों की चर्चा के केंद्र में हैं। इस बार उन्होंने फेमस ‘मटकामैन’ की स्टोरी शेयर की है, जो वायरल हो रही है। यह कहानी दिल्‍ली के नटराजन की है, जो पानी की आपूर्ति के लिए जरूरतमंदों की मदद करने में आगे रहते हैं। पहले वह इंग्लैंड में रहते थे।

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है एक मिनट का वीडियो

महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ‘मटकामैन’ का 1 मिनट का वीडियो शेयर किया है। शुरुआत में नटराजन एक बोलेरो पिकअप के सामने खड़े नजर आते हैं। इस दौरान एक नरेटर उनकी कहानी सुनाते हुए बताता है कि कैसे उन्होंने एक एसयूवी खरीदी और उसे अपने हिसाब से कस्टमाइज किया। इस एसयूवी में लगभग 2000 लीटर पानी को ले जाया जा सकता है। नटराजन की बोलेरो पर महात्मा गांधी, लियो टॉल्सटॉय और डब्ल्यू एच ऑडेन के कोट्स लिखे हुए हैं।

सुपर हीरो ‘मटका मैन’

आनंद महिंद्रा ने 24 अक्टूबर को यह वीडियो शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘एक सुपर हीरो, जोमार्वल स्टेबल से भी ज्यादा शक्तिशाली है, ये हैं मटकामैन। यह एक उद्यमी और कैंसर विजेता हैं, जो पहले इंग्लैंड में रहते थे। लेकिन, गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए भारत लौट आए हैं। ’महिंद्रा ने बोलेरो को नटराजन द्वारा अपनी मुहिम का हिस्सा बनाने के लिए उनका शुक्रिया भी अदा किया है।

नटराजन ने अपने इस मुहिम की शुरुआत घर के बाहर मिट्टी के एक घड़े से की थी। अब वे पूरे साउथ दिल्ली में जरूरतमंदों के लिए मटके में पीने का पानी भरते हैं। नटराजन की इस पहल ने उन्हें ‘मटका मैन’ के रूप में पहचान दिला दी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,