spot_img
spot_img
spot_img

अमित मिश्रा का आखिरी स्पिन, अब यादों में रहेगा नाम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : नई दिल्ली से खबर आई और पूरे देश के क्रिकेट प्रेमियों का दिल भर आया। 9 सितंबर से जब भारत एशिया कप में उतरने को तैयार है, उसी से पहले एक खबर ने सबको भावुक कर दिया, लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 25 साल का लंबा सफर, जहां गेंद के जादू ने कई बल्लेबाजों को नचाया, जहां विकेट की गूंज में हजारों दर्शकों की तालियां बजीं, आज वही सफर एक भावुक पोस्ट में सिमट गया।

सोशल मीडिया पर भावुक चिट्ठी

अमित ने लिखा, “क्रिकेट मेरा पहला प्यार रहा, मेरा गुरु रहा और मेरी सबसे बड़ी खुशी भी। अब 25 साल बाद इस सफर को अलविदा कह रहा हूं।” उन्होंने BCCI, हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन, कोचों, साथियों और उन फैंस का शुक्रिया किया, जिन्होंने हर मुश्किल और हर जीत में उन्हें ताकत दी। पोस्ट पढ़ते ही, फैंस के दिल में वही कसक उठी, जैसे कोई अपना चिराग बुझा हो, लेकिन उसकी रोशनी हमेशा याद रह जायेगी।

आंकड़ों में चमक, खेल में जुनून

  • टेस्ट क्रिकेट (2008-2016) : 22 मैच, 76 विकेट
  • वनडे क्रिकेट (2003-2017) : 36 मैच, 64 विकेट
  • टी20 क्रिकेट (2010-2017) : 10 मैच, 16 विकेट

लेकिन आंकड़े तो बस कागज पर हैं, असल चमक तो उन लम्हों में है जब उनकी गूगली ने बड़े-बड़े बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेर दीं। 2008 से 2024 तक 162 मैच खेले। कुल 174 विकेट झटके। सबसे बड़ी उपलब्धि तीन हैट्रिक रही। दिल्ली, पंजाब और हैदराबाद, तीन अलग-अलग टीमों से हैट्रिक करने वाले वो IPL के पहले गेंदबाज बने। स्टेडियम की रोशनी, भीड़ का शोर और उनकी गेंदबाजी, हर पल आज भी फैंस की आंखों के सामने ताजा है।

यादगार पल : मोहाली का टेस्ट डेब्यू

मिश्रा के दिल के सबसे करीब एक ही लम्हा रहा, 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली टेस्ट। अनिल कुंबले चोटिल थे, और टीम इंडिया को एक नये स्पिनर की जरूरत थी। अमित को मौका मिला और उन्होंने उस मौके को सुनहरी याद में बदल दिया। डेब्यू मैच में आठ विकेट, जिनमें एक पांच विकेट हॉल भी। उन्होंने खुद कहा, “ये पल मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि था।अनिल भाई का आशीर्वाद और भारत के लिये खेलना, मैं कभी नहीं भूल सकता।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भेड़ा पुल पर पुलिस का एक्शन, नाकाम हो गया ये खेल…

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नशामुक्त झारखंड अभियान...

विनाश का तांडव, एक साथ चली गई 169 लोगों की जान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति एक ऐसा प्रहार करती है,...

रिम्स के नये डायरेक्टर होंगे ये, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के...

“नशा नहीं, नई दिशा चाहिये, ” मंत्री बोले, बख्शा नहीं जायेगा…

Ranchi : झारखंड सरकार के राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता...

बांग्लादेशी के लिये फिर शुरू होगी इस रोज से टूरिस्ट वीजा सेवा…

Kohramlive : करीब दो वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के...