spot_img

अखाड़ेधारियों को मिलेगा बढ़ा हुआ इनाम, झांकियों की चमक बढ़ेगी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : महाअष्टमी एवं महानवमी की शोभायात्रा को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिये श्री महावीर मंडल रांची महानगर ने इस वर्ष पुरस्कार राशि में इजाफा किया है। अखाड़ेधारी और झांकी कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस बार विजेताओं को 35,000 रुपये तक का नकद ईनाम दिया जायेगा। कुणाल अजमानी ने बताया कि इस बार झांकी प्रतियोगिता की भव्यता को और अधिक निखारने के लिये ईनामों में इजाफा किया गया है, वहीं, कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन महामंडलेश्वर त्यागी बाबा द्वारा रात्रि 9.00 बजे किया जायेगा। धनबाद से विशेष रूप से विक्की छाबड़ा एवं ग्रुप भजन संध्या की प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम की महिमा श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, मेन रोड के पास वर्षों से देखते बनती है।

रांची की संस्कृति और परंपरा का उत्सव

महावीर मंडल रांची महानगर की स्थापना स्व. तिलक राज अजमानी द्वारा रांची के अखाड़ेधारियों को प्रोत्साहित करने और महाअष्टमी एवं महानवमी की शोभायात्रा को गरिमा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। वर्षों से इस शोभायात्रा ने अपनी भव्यता और अनूठेपन से अलग पहचान बनाई है। संयोजक दिलीप सोनी ने समिति की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा पर प्रकाश डाला, वहीं महामंत्री मुनचुन राय ने बताया कि हर साल 20 से 35 बड़ी झांकियां और 25 से 30 अखाड़े प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं। कई अखाड़े 10 से 20 किलोमीटर पैदल यात्रा कर इस भव्य आयोजन में सम्मिलित होते हैं।मौके पर समिति के सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें कुणाल आनंद, नीतीश मिश्रा, सनी साहू, समीर कुमार समेत कई गणमान्य शामिल थे। उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी रोहित शारदा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

झांकी प्रतियोगिता

  • प्रथम पुरस्कारः 35,000 रुपये
  • द्वितीय पुरस्कारः 21,000 रुपये
  • तृतीय पुरस्कारः 11,000 रुपये
  • सांत्वना पुरस्कारः अन्य प्रतिभागी अखाड़ों को

बाजा प्रतियोगिता

  • प्रथम पुरस्कारः 21,000 रुपये
  • द्वितीय पुरस्कारः 11,000 रुपये
  • तृतीय पुरस्कारः 5,100 रुपये

 

 

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।