Ormanjihi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी के खीराबेड़ा इलाके में अवैध रूप से संचालित क्रेशरों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। हाईकोर्ट के आदेश के बाद गठित टास्क फोर्स ने अभियान चलाकर क्रेशरों के कागजात और वैध अनुमतियों की जांच की। नियमों का पालन नहीं करने वाली इकाइयों को सील किया गया, जबकि कुछ क्रेशरों की मशीनरी बुलडोजर से हटा दी गई। कार्रवाई के बाद क्रेशर संचालकों में हड़कंप है। बताया जा रहा है कि कुछ संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू की गई है। कार्रवाई का असर ग्रामीणों के रोजगार पर भी पड़ने लगा है। ग्रामीणों के अनुसार, इलाके के बड़ी संख्या में लोग क्रेशरों और पत्थर माइंस से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े थे। क्या बोले अधिकारी… देखें वीडियो
ओरमांझी में चला प्रशासन का बुलडोजर… देखें वीडियो#Ormanjhi #Ranchi #Jharkhand #BulldozerAction #AdministrationAction pic.twitter.com/KkdTjXb2zI
— KohramLive (@KohramLive) September 12, 2026







