Hazaribagh : अबुआ आवास योजना की तीसरी किस्त देने के नाम पर 11 हजार रुपये घूस मांगने वाले पंचायत सेवक दीपक दास को ACB ने अरेस्ट कर लिया। इस साल का यह पहला ट्रैप है। हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अचलजामो पोस्ट के गारगालो गांव में रहनेवाली चमेली देवी को अबुआ आवास योजना का लाभ मिला था। उन्हें दो किस्तों में 80 हजार रुपया मिल चुका था। तीसरे किस्त के लिए 11 हजार रुपया घूस की डिमांड की गई थी। चमेली देवी ने इसकी शिकायत ACB से कर दी। ACB ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद पंचायत सचिव दीपक दास को रंगेहाथ दबोच लिया।







