प्रेम की अनोखी दास्तां, श’व के साथ रचाई शादी… वीडियो वायरल

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : एक प्रेमी से अपनी प्रेमिका के शव के साथ अर्थी पर शादी रचाई। वहीं सुहागन के तौर पर उसे मुखाग्नि देकर विदा किया। इस पल के गवाह बने हर शख्स का कलेजा दरक गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना यूपी के महराजगंज के निचलौल गांव से सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक इसी गांव के सन्नी मद्धेशिया और प्रियंका के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन जैसे ही घरवालों को इसकी भनक लगी उन्होंने काफी विरोध किया। लेकिन दोनों परिवार बाद में मान गये। पहले दोनों की सगाई हुई। 5 महीने बाद शादी की तारीख निकली थी। घर में शादी की तैयारियों का माहौल था। दोनों अपनी नये जिंदगी के सपने संजोने लगे थे। मैरिज हॉल से लेकर कैटरिंग तक सारी बुकिंग हो चुकी थी। लेकिन अचानक कल प्रियंका का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती हालत में मिला। उसने ऐसा क्यों किया, इसका खुलासा अभी नही हो पाया है। प्रियंका की मौत की खबर सुनकर सन्नी स्तब्ध हो गया। मानो उसे काठ मार गया हो। जहां शादी के मंगल गीत गूंजने थे। वहां करून रुदन होने लगा। फिर सन्नी के फैसले ने सबको चौंका दिया। उसने कहा, वो प्रियंका को अपनी दुल्हन बनाने का वादा किया था। जो जीते जी पूरा नहीं हुआ। उसने कहा प्रियंका की अर्थी सुहागन के तौर पर उठेगी। उसने शव से ही शादी करने की बात कही। कुछ देर सोचने के बाद रोते हुये घरवालों ने इसकी इजाजत दे दी। जिस पंडित को अंतिम संस्कार के लिए बुलाया था। उन्होंने ही शादी के मंत्र पढे। वैदिक मंत्रों के बीच प्रेमी ने प्रियंका की मांग में सिंदूर भरा। फिर उसे एक सुहागन के तौर पर अंतिम विदाई दी गई।

मामले में निचलौल के थानेदार अखिलेश वर्मा ने बताया कि लड़की के आत्महत्या करने की खबर मिली। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। मौत के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।

spot_img

Related articles:

UP : बारात लेकर निकले दूल्हे को मा’र दी गो’ली, दुल्हन करती रही इंतेजार…

शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात में दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही बाजार में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बारात लेकर जा रहे आजाद बिंद (25) की गाड़ी को ओवरटेक कर UP

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

UP : बहन की शादी में खुल गया बड़ा राज….

मथुरा(UP) के नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में बहन की शादी में एक महिला अपने पति की जगह प्रेमी को साथ लेकर मायके पहुंच गई। शक की एक चिंगारी ने पूरे परिवार के सामने ऐसा सच ला दिया

CM योगी बोले, सपा के बर्ताव को देख गिरगिट भी शर्मा जाये…

लखनऊ में गुरुवार को विधानसभा का विशेष सत्र पूरी तरह महिलाओं को समर्पित रहा। CM योगी आदित्यनाथ ने इसे “आधी आबादी का सत्र” बताते हुये विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। CM योगी ने साफ कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण स

शादी के बाद पति ने नहीं बनाये संबंध, हिडन कैमरे ने खोला चौंकाने वाला राज

यूपी के मैनपुरी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। शादी के बाद पति के बदले बर्त्ताव से परेशान पत्नी ने जब घर में हिडन कैमरे लगवाये तो सामने आई सच्चाई ने उसे झकझोर दिया। इनके शादी के एक साल बीत गये, पर पति ने कभी शारीरिक संबंध