spot_img

प्रेम कहानी का भयानक अंत, पूनम को देख उड़ गये होश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : पलामू के मेदिनीनगर में मंगलवार की दोपहर एक प्रेम कहानी का भयानक अंत हुआ। घर के अंदर पूनम का लहूलुहान शव मिला। बाहर से दरवाजे पर ताला था। जिसने दो साल पहले घर-परिवार छोड़ प्रेम विवाह किया था, आज वही प्यार जिंदगी की आखिरी राह बन गया। पुलिस ने बताया कि पूनम की हत्या धारदार हथियार से की गई है।
आरोप सीधे पति अशोक यादव पर हैं, जो घटना के बाद अपने माता-पिता समेत फरार है। टाउन थानेदार ज्योतिलाल रजवार ने कहा “घर का दरवाज़ा बाहर से बंद था, शव अंदर मिला। हत्या की पुष्टि हो चुकी है। जांच जारी है।” मृतका पूनम, मूल रूप से लहसुनिया की रहने वाली थी। वहीं अशोक यादव, चैनपुर का रहनेवाला है। दोनों ने दो साल पहले लव मैरिज की थी, चेन्नई में साथ मजदूरी करते थे। हाल ही में वापस लौटे और किराये के मकान में रहने लगे। अशोक के मां-बाप पास ही रहते थे। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया “रातभर दोनों में झगड़ा हो रहा था।” वहीं पूनम कि मां भगमनिया देवी का इल्जाम है कि “रात को देवर का फोन आया, बोला चार-पांच लोग घर में घुसे थे। कुछ दिन पहले दामाद का विवाद पड़ोसियों से हुआ था, थाना तक बात पहुंची थी।”

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

30 साल पूरे होने से पहले अपनायें चाणक्य की ये 7 बातें, होंगे कामयाब…

Kohramlive : भारतीय इतिहास के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और...

PIB Fact Check : 1 जुलाई से पुराने नोट बंद होंगे? जानिये वायरल दावे का पूरा सच

Kohramlive : सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर इन दिनों...

हजारीबाग में मौ’त बनकर दौड़ी कार, कइयों को रौंद डाला…

Hazaribagh : हजारीबाग में देर रात तेज रफ्तार कार...

बढ़ रही रफ्तार, झारखंड में अगले 5 दिन अलर्ट… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब रफ्तार पकड़...

बैंक ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, SBI ने निकाली बंपर भर्ती…

Kohramlive : अगर आपका सपना देश के सबसे बड़े सरकारी...