Kohramlive Desk : स्मार्टफोन में कई बार Sim Card का गलत तरीके से इस्तेमाल करने के कारण इंटरनेट और कॉल बंद होने की समस्या खड़ी हो जाती है। अगर आप हाई स्पीड में इंटरनेट और कॉलिंग का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपका Sim Card सही स्लॉट में लगा हुआ है। दरअसल कुछ लोग अपने प्राइमरी सिम कार्ड को सिम स्लॉट टू में लगा लेते हैं, लेकिन ऐसा करने से इंटरनेट की स्पीड प्रभावित होती है। साथ ही कॉलिंग भी खराब हो सकती हैं। अगर आप हाई स्पीड इंटरनेट चलाना चाहते हैं तो आपको हमेशा सिम कार्ड को प्राइमरी सिम स्लॉट या नहीं स्लॉट वन में ही लगाना चाहिए। ऐसा करने से इंटरनेट की बेहतरीन स्पीड मिलेगी साथ ही हाई क्वालिटी में कॉलिंग होगी।
सिम कार्ड की क्लीनिंग जरूरी
सिम कार्ड क्लीनिंग के बारे में भी जानना जरूरी है। कई बार जब आप सिम कार्ड बाहर निकालते हैं तो थोड़ी बहुत गंदगी इस पर लग जाती है। ऐसे में अगर आप इसे साफ किए बगैर ही स्मार्ट फोन में लगा दे तो स्मार्टफोन सिम कार्ड को रीड नहीं कर पाएगा और कॉलिंग और इंटरनेट के दौरान काफी समस्या आएगी।
सिम को डैमेज से बचना भी जरूरी
आपको सिम कार्ड अपने स्मार्टफोन में लगाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसमें किसी तरह का डैमेज न हो। यदि ऐसा होता है तो सिम ठीक तरह से काम नहीं करेगा और इंटरनेट तथा कॉलिंग प्रभावित हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें : रंगदारी उगाही करने आया था, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : OYO होटल में बन रहा M*MS, चेक-इन करने से पहले जरूर करें यह काम
इसे भी पढ़ें : 18 लाख दीये से जगमग हुई अयोध्या नगरी, बना World Record








